
Jabalpur Wife Caught Husband: मध्यप्रदेश के के जबलपुर में गढ़ा थाना इलाके की होटल बैलेंसिंग रॉक में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया,जब एक महिला ने अपने पति को होटल के कमरे में दूसरी महिला के साथ रंगेहाथों पकड़ा। पत्नी ने दोनों की पिटाई करते हुए हंगामा मचा दिया। जब पत्नी होटल के कमरे में दाखिल हुई तो पति और दूसरी महिला आपत्तिजनक हालत में थे। होटल में पति-पत्नी और वो का हंगामा होने की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेसिंग रॉक में एक महिला ने पति को दूसरी महिला के साथ रंगेहाथों पकड़ा। होटल के कमरा नंबर 103 में पति अपनी महिला मित्र के साथ मौजूद था, तभी पत्नी होटल में पहुंच गई। कमरे का दरवाजा पीटना शुरु कर दिया, दरवाजा खुलते ही पत्नी कमरे में दाखिल हुई तो पति व दूसरी महिला आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद पत्नी ने दोनों की पिटाई करते हुए हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस महिला के साथ पत्नी ने पति को पकड़ा है वो पति के साथ ही काम करती है। पत्नी ने ये भी बताया कि करीब एक साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था, जिसके बारे में उसने पति से पूछा लेकिन हर बार पति ने गुमराह किया।
पत्नी ने बताया कि उसे पति पर पहले से शक था कि उसका किसी दूसरी महिला से संपर्क है। शुक्रवार दोपहर को पति के मोबाइल पर एक मैसेज आया था, मैसेज में होटल में मिलने की बात लिखी थी, जिससे उसका शक यकीन में बदल गया। पति के घर से काम के बहाने निकला तो पत्नी ने उसका पीछा किया और होटल तक पहुंच गई। यहां पति दूसरी महिला के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिला। होटल में हो रहे हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और तीनों को शांत कर स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि अगर महिला के द्वारा शिकायत की जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।