वीडियो दिखाकर हर बार बनाता था संबंध, पति को दिखाने की देता है धमकी
जबलपुर। हवस के पुजारी कुछ भी कर जाने को तैयार रहते हैं। फिर चाहे परिणाम जो हो, वे नहीं सोचते। एक ऐसा ही मामला जबलपुर के रांझी क्षेत्र में सामने आया है। जिसमें एक युवक दो बच्चों की मां के साथ बार बार संबंध बनाता और उसकी रिकॉर्डिंग कर लेता था। हर बार महिला को वीडियो दिखाकर संबंध बनाता था। महिला को अंदेशा है कि युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया है। महिला के इंकार करने के बावजूद युवक उसे नहीं छोड़ता था। यह सिलसिला पिछले चार महीनों से चल रहा है। जब युवक ने अति कर दी तब महिला ने हिम्मत कर पुलिस में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
रांझी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशनी मेहरा (काल्पनिक नाम) ३२वर्ष दो बच्चों की मां है। उसका पति प्राइवेट काम करता है। क्षेत्र का एक युवक शैंकी उर्फ राहुल मेहरा का उसके घर पर आना जाना है। रोशनी ने पुलिस को बताया कि शैंकी २ दिसम्बर २०१७ को सुबह करीब १० बजे उसके घर आया था। उस समय बच्चे स्कूल गए हुए थे और पति काम पर। इसी बीच उसने मौका पाकर जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाए, जिसका उसने मोबाइल पर वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह जब भी घर पर कोई नहीं होता तब वह आता और शारिरिक संबंध बनाने की बात करता। मना करने पर पति को वीडियो दिखाने और सोशल साइट्स पर वायरल करने की धमकी देता था। जिसके चलते वह हर बार मजबूर हो जाती थी।
शनिवार को रात करीब १० बजे शैंकी घर पर आया और संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जबकि बच्चे भी घर पर थे। विरोध करने पर गालीगलौच करने लगा। इसके बाद उसने मारपीट भी कर दी। जिससे उसे नाक में चोट आई है। बाद में वह घर से चला गया। पति के आने पर रोशनी ने उससे सारी बात बता दी। जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे और राहुल मेहरा उर्फ शैंकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने धारा 376(2)एन,294,323 के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।