विदिन 5 मिनट्स, वी कैन शो इट

सिटी फेस्टिवल्स में हर साल तैयार होती हैं डॉक्यूमेंट्रीज : संस्कारधानी है यंग मेकर्स का फेवरिट शूटिंग प्लेस

less than 1 minute read
Sep 22, 2016
movie
जबलपुर. संस्कारधानी के फेस्टिवल्स देश भर में प्रसिद्ध हैं। चाहे दशहरा हो या ईद, गणेशोत्सव हो या फिर मोहर्रम। शहर के इन फेस्टिवल्स को एंजॉय करने के लिए लोग अपनी फैमिलीज के साथ दूर-दराज के शहरों से आते हैं। इन सारे त्योहारों को सबसे ज्यादा एंजॉय किया जाता है यंगस्टर्स के द्वारा। बात चाहे समिति के मेम्बर्स के तौर पर उनके कंट्रीब्यूशन की हो या फिर इन्हीं त्योहारों के बीच सोशल वर्क करने की। हम यहां बात कर रहे हैं एेसे युवाओं की जो इन्हीं फेस्टिवल्स पर हर साल नए एंगल्स से डॉक्यूमेंट्रीज बनाते हैं और उन्हें कई फिल्म अवार्ड फंक्शन में एंट्रीज के तौर पर भेजते हैं। गणेशोत्सव के बाद अब दशहरा आने वाला है। जिसके लिए सिटी यंग फिल्म मेकर्स अभी से तैयारी कर चुके हैं। हमने शहर के कुछ एेसे ही यंगस्टर्स से बात की जो इस काम को अंजाम दे रहे हैं।

movie

डॉक्यूमेंट्रीज के फोकस्ड टॉपिक
आमतौर पर थिएटर, फोटोग्राफर्स, सिनेमेटिक वल्र्ड से जुड़े लोग ही ज्यादातर डॉक्यूमेंट्री पर काम करते हैं। लेकिन शौकिया लोगों की तादाद भी शहर में कम नहीं है। खासतौर पर इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, सोशल वर्कर्स भी डॉक्यूमेंट्रीज शूट करते हैं। जिनके फोकस्ड टॉपिक में स्वच्छता, हरियाली, रीति-रिवाज, परम्पराएं, ड्रॉ-बैक्स, सेलिब्रेशन, सोशल कॉज, क्राइम शामिल हैं।
Published on:
22 Sept 2016 07:15 am
Also Read
View All