जबलपुर

पूर्व पार्षद का पति उपयंत्री श्रीयांशी श्रीवास्तव से बोला, आग लगवा दूंगा, देखती रह जाओगी

गोहलपुर थाने में प्रकरण दर्ज, पूर्व पार्षद के पति ने उपयंत्री को धमकाया, कहा- जोन कार्यालय में आग लगवा दूंगा  

less than 1 minute read
Sep 06, 2020
women leader husband Threatened Sub engineer, fire in your office

जबलपुर। गोहलपुर थानांतर्गत दारूल उलूम के पीछे कचराघर का सुधार कार्य करा रहे उपयंत्री से पूर्व पार्षद हिना के पति शफीक अंसारी ने अभद्रता की। सम्भाग कार्यालय में तोडफ़ोड़ करने की धमकी दी। पुलिस ने उपयंत्री की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार अहिंसा चौक विजय नगर निवासी श्रीयांशी श्रीवास्तव ने शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वे नगर निगम सम्भाग-14 में उपयंत्री हैं। शुक्रवार को वे कार्यालय में थीं। दोपहर 12 बजे पूर्व पार्षद हिना का पति शफीक अंसारी पहुंचा और बिना पूछे दारूल उलूम के पीछे बने कचराघर का सुधार कार्य कराने को लेकर विवाद करने लगा। उसने कार्यालय के सम्पत कुशवाहा के साथ भी अभद्रता की। धमकी दी कि 50 युवकों को लाकर पूरे कार्यालय में तोडफ़ोड़ कर आग लगवा दूंगा। जान से मारने की भी धमकी दी।

आरोप गलत
इस सम्बंध में शफीक अंसारी का कहना है कि उसने वार्ड की समस्याओं के निराकरण और गड्ढे भरने के लिए मुहर्रम में आवेदन दिया था। तब काम नहीं कराया गया। अब अचानक वार्ड में दूसरा काम कराया जा रहा है। इसे लेकर मैं बातचीत करने गया था। धमकी देने या अभद्रता के आरोप बेबुनियाद हैं।

Published on:
06 Sept 2020 11:38 am
Also Read
View All