लडक़ी का मुंह दबाकर बलात्कार का प्रयास
जबलपुर। देश में नाबालिगों के यौन शोषण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हाईप्रोफाइल मामले तो देश के लोगों के सामने आ जाते हैं, लेकिन हजारों मामले दब भी जाते हैं। मध्य प्रदेश में यौन अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी तंत्र कार्रवाई और कानून का हवाला देकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। जिससे पीडि़ता को न्याय मिलने में देरी हो रही है। कई बार आरोपी सबूतों और गवाहों के अभाव में साफ साफ बच निकलता है। ऐसे में सरकार को सख्त कानून बनाने पर विचार करना होगा। नया मामला जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील का है। जहां एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ बालात्कार का प्रयास किया गया। हालांकि आरोपी इसमें सफल नहीं हो सके।
यह है मामला- आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
सिहोरा थाना अंतर्गत एक गांव में शाम को निस्तार के लिए गई किशोरी का गांव के ही एक युवक ने मुंह दबा लिया और जोरजबदस्ती करते हुए बलात्कार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ।
पुलिस से जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम घर से कुछ ही दूरी पर खेत में शौच के लिए गई थी। किशोरी को अकेला पाकर आरोपी नवीन गड़ारी (26) मुंह दबा जोरजबदस्ती करते हुए बलात्कार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने आरोपी भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची डायल-100 ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 354 354 ख, 7-8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।