जगदलपुर

ट्यूशन से लौटते वक्त हादसा… तेज रफ्तार कार की टक्कर से 13 वर्षीय छात्र की मौत, एकलौते बेटे के निधन से परिवार सदमे में

Road Accident: जगदलपुर में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को झकझोर कर रख दिया। ट्यूशन से घर लौट रहे 13 वर्षीय छात्र दक्ष पिल्लई की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आकाश नगर, राजीव गांधी वार्ड निवासी पवन पिल्लाई का पुत्र दक्ष पिल्लाई प्रतिदिन की […]

2 min read
Feb 16, 2026
मौत (File Photo)

Road Accident: जगदलपुर में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को झकझोर कर रख दिया। ट्यूशन से घर लौट रहे 13 वर्षीय छात्र दक्ष पिल्लई की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार आकाश नगर, राजीव गांधी वार्ड निवासी पवन पिल्लाई का पुत्र दक्ष पिल्लाई प्रतिदिन की तरह शाम करीब 5.45 बजे ट्यूशन से अपने अस्थायी निवास एमपीएम अस्पताल के सामने लौट रहा था। वह अपने तीन दोस्तों के साथ साइकिल से एलआईसी रोड महारा समाज भवन की ओर से घर लौट रहा था। इसी दौरान धरमपूरा क्रमांक-1 बाजार शेड की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही सफेद रंग की अज्ञात हुंडई कंपनी की क्रेटा कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल बच्चे को एमपीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में सफेद रंग की क्रेटा कार दिखाई दे रही है, लेकिन वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर ली जाएगी।

Road Accident: तेज रफ्तार को लेकर बढ़ रहा आक्रोश

मृतक दक्ष कक्षा सातवीं का छात्र था और हम एकेडमी कालीपुर में अध्ययनरत था। परिजनों और शिक्षकों के अनुसार वह पढ़ाई में बेहद होनहार और शांत स्वभाव का बच्चा था। उसके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे मोहल्ले और परिचितों में शोक की लहर फैल गई है। दक्ष अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था। इस घटना के बाद शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Updated on:
16 Feb 2026 02:33 pm
Published on:
16 Feb 2026 02:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर