जगदलपुर

11 महीने के शिशु के साथ 10 लोगों की टीम ने चढ़ी 1672 मीटर की पहाड़ी, फहराया तिरंगा

CG News: ओडिशा की सबसे ऊंची पर्वत चोटी देवमाली है, जो कोरापुट के बरबंधा में स्थित है। माउंटेन गर्ल नैना सिंह की अगुवाई में 11 महीने के शिशु के साथ 10 लोागों की टीम ने 1672मीटर की पहाड़ी की चढ़ाई की।

2 min read

CG News: सीमावर्ती ओडिशा के देवमाली पर्वत पर टै्रेकिंग करने जगदलपुर से एक टीम बीते दिनों रवाना हुई थी। करीब डेढ़ घंटे की ट्रेकिंग कर यह टीम 1,672 मीटर 5,486 फ़ुट की ऊंचाई पर पहुंची। टीम ने यहां पहुंचकर तिरंगा फहरा दिया। खास बात यह रही इस टीम के साथ देने एक 11 महीने के शिशु भी एक सदस्य रहा। इस बालक कृषव ने पूरे समय टीम का हौसला बढ़ाते हुए अपने नन्हें कदम से यह ऊंचाई तय की।

CG News: 17 नवंबर की सुबह की शुरुआत

इस टीम ने बस्तर की माउंटेन गर्ल नैना सिहं धाकड़ की लीडरशिप में 17 नवंबर की सुबह यह ट्रैकिंग शुरू की थी। नैना ने बताया कि बस्तर संभाग से अलग अलग जिले से 10 सदस्यों की युवा टीम बनाई गई थी। इसमें इस नन्हें बच्चे कृष के माता सुखमती व पिता अजय सिंह शामिल थे। पहले तो मैँने मना किया कि यह संभव नहीं है। पर कृष की मासूमियत के आगे मेरी एक न चली। उसे लेकर ही हमने यह अभियान शुरू किया। पूरे रास्ते टीम के साथ यह चहलकदमी करता रहा।

नैना ने एवरेस्ट किया था फतह

बस्तर की पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़, जिले की एकमात्र महिला पर्वतारोही हैं। इन्होंने एवरेस्ट सहित देश भर की कई अन्य ऊंची चोटियों पर अपना परचम फहराया है। इसके लिए नैना को मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जशपुर में पुरस्कृत किया था। उन्हें इसके साथ ही अन्य अवार्ड मिल चुके हैं।

सबसे कम उम्र का ट्रेकर

ओडिसा के सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर ट्रैक ,जिसकी ऊंचाई 5486 फीट है। इस पर्वत के उपर पहुंचने वाला यह सबसे कम उम्र का पर्वतारोही है। जिसने देवमाली के टॉप पर तिरंगा लहराया हैं। देवमाली पर्वतमाला, पूर्वी घाट की चंद्रगिरि- पोट्टांगी उपश्रेणी में स्थित है. देवमाली की ऊंचाई 1,672 मीटर (5,486 फ़ुट) है. यह कोरापुट ज़लिे के कोरापुट शहर के पास, बरबंधा गांव के पास है।

Published on:
20 Nov 2024 01:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर