जगदलपुर

कलेक्टोरेट और महारानी अस्पताल दरवाजों पर लगाया गेट वेल सून का पोस्टर लगाया

जिलाधीश को ‘आप’ की सफाई अभियान इतनी ही पसंद है तो पूरे परिसर का जिम्मा हम लेने को तैयार
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 5:20 PM IST
aam aadmi party
महारानी अस्पताल और कलेक्टोरेट दरवाजों पर लगाया गेट वेल सून का पोस्टर लगाया

जगदलपुर . आम आदमी पार्टी ने कहा है यदि जिलाधीश को कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही सफाई इतनी ही पसंद आ रही है तो पूरे वे परिसर का जिम्मा लेने को तैयार हैं। कलक्टर परिसर का नित्य श्रमदान कर स्वच्छ बनाए रखने की लिखित में सहर्ष जिम्मेदारी लेंगे। लेकिन इसके लिए जिलाधीश महोदय पार्टी को महारानी अस्पताल को लेकर व्याप्त अनिश्चितता के विषय लिखित जवाब देकर पार्टी एवं जनता को आश्वस्त करें।

‘आप’ ने आठवें दिन जिला प्रशासन व महारानी अस्पताल को कहा गेट वेल सून, चिपकाया ग्रीटिंग

उक्ताशय की जानकारी रोहित सिंह आर्य ने ज्ञापन जारी कर कहा। आम आदमी पार्टी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विगत आठ दिनों से लगातार कलेक्ट्रेट पहुंचकर महारानी अस्पताल को लेकर कार्ययोजना और क्रियान्वयन की ठोस रूपरेखा के विषय मे लिखित जवाब की मांग कर रहें है।

पार्टी के पदाधिकारी अपने अहिंसात्मक और गांधीवादी तरीकों से जिलाधीश के लिखित जवाब का इंतजार कर रहें है, लेकिन जिलाधीश प्रशासन की मंशा स्पष्ट करते नजर नहीं आ रहें हैं। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रतिदिन कलेक्टोरेट के बाहरी हिस्से में एकत्रित होकर सडक़ के किनारे फैले कचरा, डिस्पोजल, झिल्लियां, बोतलें और खरपतवारों की सफाई कर जवाब मांग रहे हैं। इसके बाद कलेक्टोरेट परिसर और महारानी अस्पताल के बाहरी हिस्सों में गेट वेल सून जिला प्रशासन और गेट वेल सून महारानी अस्पताल लिखित पोस्टर चस्पा कर महारानी अस्पताल के मुद्दे को लेकर जिला प्रशासन का ध्यानाकर्षण करने का प्रयास किया गया है।

इस दौरान विधायक परमेश राजा, तरुणा बेदरकर, भावेश सतपथी, कुलबीर मेहरा, करण कपूर, अब्बास, विनीता मेश्राम, एमजेसिद्दीकी, विवेक, राकेश रौशन ने श्रमदान किया। आम आदमी पार्टी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विगत आठ दिनों से लगातार कलेक्ट्रेट पहुंचकर महारानी अस्पताल को लेकर कार्ययोजना और क्रियान्वयन की ठोस रूपरेखा के विषय मे लिखित जवाब की मांग कर रहें है।

Published on: