जगदलपुर

जगदलपुर में हादसा: NH-30 पर फॉलो वाहन और टिप्पर में हुई जबरदस्त भिडंत, 4 जवान घायल

Jagdalpur Road Accident: बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के काफिले में शामिल फॉलो वाहन सोमवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  
less than 1 minute read
Sep 13, 2023
Accident in Jagdalpur! Following vehicle and tipper collided, 4 injured
जगदलपुर में हादसा

CG Road Accident: जगदलपुर। बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के काफिले में शामिल फॉलो वाहन सोमवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जोबा अड़गपाल पुलिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जिससे बोलेरो में सवार 4 जवानों (Road Accident) को चोट आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गौरतलब है नारायणपुर में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक से लौटते वक्त विधायक लखेश्वर बघेल अपने फॉलोवाहन के साथ लौट रहे थे। तभी सामने से अनियंत्रित एक टिप्पर ने फॉलो वाहन बोलेरो क्रमांक सीजी 17 केएस 5361 को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। काफिले में शामिल अन्य जवानों ने सभी घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए अपने साथ ले गए।

Published on:
13 Sept 2023 03:49 pm