जगदलपुर

18 मई को बस्तर पहुंचेंगे अमित शाह, वीर गुंडाधुर की धरती नेतानार से देंगे नया संदेश

Bastar Visit Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 मई को बस्तर के नेतानार गांव पहुंचेंगे, जहां वे वीर गुंडाधुर की धरती पर आदिवासियों से संवाद करेंगे।

3 min read
Bastar Visit Amit Shah (photo source- Patrika)

Bastar Visit Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 मई को बस्तर दौरे के दौरान वीर शहीद गुंडाधुर के गांव नेतानार पहुंचेंगे। 19 मई को प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक से पहले शाह का यह दौरा राजनीतिक और रणनीतिक दोनों दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि एक समय नक्सल प्रभाव के लिए पहचाने जाने वाले नेतानार में अब देश के गृहमंत्री का कार्यक्रम होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Amit Shah Bastar Visit: 19 मई को जगदलपुर में अमित शाह की बड़ी बैठक, 5 राज्यों के CM होंगे शामिल

Bastar Visit Amit Shah: धुरवा समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे शाह

जानकारी के मुताबिक अमित शाह 18 मई को जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से सीधे नेतानार रवाना होंगे। इसके लिए गांव में युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हेलीपेड निर्माण से लेकर सुरक्षा और आवागमन तक की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नेतानार स्थित सीआरपीएफ कैंप में शाह का मुख्य कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहां वे ग्रामीणों और धुरवा समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे।

संभावना है कि वे वीर शहीद गुंडाधूर के परिजनों से भी भेंट कर सकते हैं। प्रशासन ने जगदलपुर से नेतानार तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 18 मई को पूरे इलाके को नो फ्लाई जोन घोषित किए जाने की तैयारी है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में सघन निगरानी की जाएगी।

बस्तर के लिए हमेशा से खास हैं वीर शहीद गुंडाधुर: वीर शहीद गुंडाधुर बस्तर के आदिवासी स्वाभिमान और संघर्ष के सबसे बड़े प्रतीकों में माने जाते हैं। वर्ष 1910 के भूमकाल विद्रोह में उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ आदिवासियों का नेतृत्व किया था। बस्तर के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उन्होंने संघर्ष किया, इसलिए आदिवासी समाज उन्हें अपना आराध्य मानता है।

जानें, शाह ने नेतानार को ही क्यों चुना

गृहमंत्री अमित शाह इससे पहले जब भी बस्तर आए और उनका जहां भी कार्यक्रम हुआ उसके अलग-अलग महत्व सामने आए। अब जब वे नेतानार जा रहे हैं तो इसके पीछे भी एक प्रमुख कारण है और वह आदिवासी समाज का विश्वास जितना है। साथ ही नेतानार के नक्सल मोर्चे पर लंबे वक्त तक तैनात रहे सीआरपीएफ के जवानों से भी वे मिलेंगे।

इस दौरान आदिवासी समाज के बीच बैठकर संवाद करेंगे और नए बस्तर को लेकर केंद्र सरकार का रोडमैप भी साझा करेंगे। वे ग्रामीणों के सुझाव और समस्याएं भी सुनेंगे। नक्सलमुक्ति अभियान के बाद शाह का यह पहला बस्तर दौरा होगा, इसलिए इसे आदिवासी समाज के विश्वास और विकास से जोड$कर देखा जा रहा है।

एक से डेढ़ घंटे नेतानार में फिर होटल एंबिशन जाएंगे

अमित शाह का अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, पर सूत्र बता रहे हैं कि वे नेतानार के ग्रामीणों के बीच एक से डेढ़ घंटे का वक्त बिताएंगे। इसके बाद वे वहां से वापस एयरपोर्ट आएंगे और फिर एयरपोर्ट से होटल एंबिशन जाएंगे जहां पर १९ तारीख को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होनी है। राज्यों के मुख्यमंत्री भी यहीं ठहरेंगे।

Bastar Visit Amit Shah: शाह के दौरे से पहले तैयारी पर बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चार राज्यों के मुख्यमंत्री जगदलपुर आने वाले हैं। सोमवार को बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन ङ्क्षसह ने कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा सभाकक्ष में अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय पूर्व आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में सुरक्षा, यातायात, आवागमन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं तथा कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि वीआईपी दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थलों के साथ-साथ प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई, मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।

Updated on:
12 May 2026 12:50 pm
Published on:
12 May 2026 12:48 pm
Also Read
View All