जगदलपुर

आंध्र प्रदेश स्ट्रेन की सुगबुगाहट के बीच आंध्र-ओडिशा बॉर्डर सील, मिले 3 पॉजिटिव

Jagdalpur Corona News Today: जगदलपुर शहर से 17 किमी दूर ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का अमला कड़ी चौकसी कर रहा है। धनपुंजी जांच नाके में शनिवार को तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 May 2021, 5:02 PM IST
corona_strain.jpg
आंध्र प्रदेश स्ट्रेन की सुगबुगाहट के बीच आंध्र-ओडिशा बॉर्डर सील, मिले 3 पॉजिटिव

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर से 17 किमी दूर ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का अमला कड़ी चौकसी कर रहा है। धनपुंजी जांच नाके में शनिवार को तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। ये तीनों मालवाहक गाड़ियों के चालक थे, जो बस्तर जिले के विभिन्न स्थानों में सामग्री लोडिंग या अनलोडिंग करने पहुंच रहे थे।

इन कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को कोविड केयर सेंटर (COVID Care Center) में भर्ती करा दिया गया है। इनमें एक व्यक्ति विशाखापत्तनम से जगदलपुर डामर की अनलोडिंग करने आया था। दूसरा ओडिशा का सब्जी विक्रेता था। इसके अलावा तीसरा ट्रेलर चालक था।

इधर, इसी बॉर्डर से होकर आंध्र प्रदेश व दक्षिण भारत के अन्य हिस्से से जुड़ा हुआ है। एक तरफ आंध्र प्रदेश स्ट्रेन की सुगबुगाहट के बीच इस बॉर्डर को सील कर दिया गया है। यहां से आवाजाही के लिए RTPCR जांच अनिवार्य कर दिया गया है।

Published on: