जगदलपुर

मार्च के पहले सप्ताह में होंगी बस्तर विवि की वार्षिक परीक्षाएं, टाइम टेबल हुआ तैयार

Bastar University Annual Exams: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय (बस्तर विवि) की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। लगातार ऑनलाइन मोड में ही परीक्षा हो रही थी लेकिन अब जबकि कोरोना का खतरा टल चुका है तो फिर से ऑफलाइन मोड में परीक्षा होने जा रही है। इन परीक्षाओं के लिए विवि पूरे संभाग में 30 परीक्षा केंद्र तय किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2023, 12:59 PM IST
मार्च के पहले सप्ताह में होंगी बस्तर विवि की वार्षिक परीक्षाएं
बस्तर विवि की वार्षिक परीक्षाएं फ़ाइल फोटो

Bastar University Annual Exams: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय (बस्तर विवि) की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। मार्च के पहले सप्ताह में परीक्षा शुरू करने की तैयारी विवि प्रबंधन ने शुरू कर दी है। परीक्षाएं करीब दो महीने तक चलेंगी। इससे पहले परीक्षाओं की तैयारियों और तारीखों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए कॉलेजों के प्राचार्यों की एक अहम बैठक शुक्रवार को विवि(Bastar University Annual Exams) में रखी गई है। इस बैठक में प्राचार्यों से पूछा जाएगा कि वे परीक्षाएं आयोजित करने के लिए कितने तैयार हैं और इसी के अनुरूप आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

इस बीच कहा जा रहा है कहा जा रहा है कि पहले ही जो शैक्षणिक कलेंडर पिछड़ गया है उसे समय पर परीक्षा करवाकर मेकअप किया जा रहा है। ऐसा करने पर परीक्षाओं के नतीजे समय पर आ जाएंगे और इसके बाद नए सत्र में शैक्षणिक कलेंडर समय पर शुरू हो पाएगा।

संभागभर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए
लगातार ऑनलाइन मोड में ही परीक्षा हो रही थी लेकिन अब जबकि कोरोना का खतरा टल चुका है तो फिर से ऑफलाइन मोड में परीक्षा होने जा रही है। इन परीक्षाओं के लिए विवि(Bastar University Annual Exams) पूरे संभाग में 30 परीक्षा केंद्र तय किए हैं। कोरोना के बाद यह पहला मौका होगा जब छात्र केंद्रों तक आकर परीक्षा देंगे। इस सत्र में ऑफ लाइन मोड में परीक्षा होने की वजह से छात्रों की संख्या भी घटी है।

अस्थाई टाइम टेबल तैयार
विवि (Bastar University Annual Exams) के अफसरों का कहना है कि एक अस्थाई टाइम टेबल तैयार किया गया है जिसे प्राचार्यों की बैठक में उनके सामने रखा गया है। प्राचार्यों से पूछा जाएगा कि वे इस टाइम टेबल के अनुसार परीक्षाएं करवा सकते हैं या नहीं अगर प्राचार्य सहमत होते हैं तो अस्थाई टाइम टेबल को ही फाइनल कर दिया जाएगा।

विवि के अफसरों का कहना है कि परीक्षाएं समय पर हो इसके लिए विवि स्तर (Bastar University Annual Exams) की सारी तैयारी पूरी हो चुकी हैं अब बस प्राचार्यों से रायशुमारी पूरी होनी है। शुक्रवार को होने वाली बैठक को इसलिए अहम माना जा रहा है।

Published on: