जगदलपुर

Chhattisgarh Congress: बस्तर से कांग्रेस का संगठन मिशन शुरू! बैज-सिंहदेव ने संभाला मोर्चा, जनता के मुद्दों पर आक्रामक रुख

CG Congress: बस्तर में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। जगदलपुर में ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ।
2 min read
Aug 31, 2026
Chhattisgarh News
बस्तर से कांग्रेस का संगठन मिशन शुरू (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bastar Political News: बस्तर में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को जगदलपुर के गणपति रिसॉर्ट में ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। 30 अगस्त से 1 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर में कांग्रेस ने अपने संगठन को गांव, बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने के लिए रोडमैप तैयार करने पर फोकस किया है।

प्रशिक्षण के दौरान कांग्रेस की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता और जनसंवाद के साथ कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा होगी। पार्टी की आगामी रणनीति, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और जनहित के मुद्दों को सरकार के सामने मजबूती से उठाने के तौर-तरीकों पर भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। वरिष्ठ नेता और मास्टर ट्रेनर्स विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

सिंहदेव बोले- जनता के बीच रहें, मुद्दों को आवाज दें

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि निरंतर प्रशिक्षण और संवाद से कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।

संभागभर के दिग्गज एक मंच पर

शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, विधायक सावित्री मंडावी, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व विधायक चंदन कश्यप, कनेक्ट सेंटर के को-चेयरमैन अशोक चतुर्वेदी, प्रशिक्षण प्रभारी युगल पांडे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी सहित संभाग के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

बैज बोले- प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की ताकत उसके सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं में होती है। प्रशिक्षण शिविरों के जरिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और नीतियों की बेहतर समझ मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित ब्लॉक अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनर्स संगठन की विचारधारा और नीतियों को कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने गांव, बूथ और ब्लॉक स्तर पर संगठन को लगातार मजबूत करने की जरूरत बताई।

Updated on:
31 Aug 2026 04:49 pm
Published on:
31 Aug 2026 04:49 pm