
Bhimsen Waterfall: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित तोगपाल थाना क्षेत्र के भीमसेन वॉटरफॉल में रविवार को सेल्फी लेने के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास मरकाम (निवासी ग्राम चिउरवाड़ा) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, युवक सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से वॉटरफॉल में गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रात में ही एसडीओपी व दरभा टीआई ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रवाना किया। यह इलाका नक्सल प्रभावित और ओडिशा बॉर्डर से सटा होने के कारण जवानों को पुलिस बल की सुरक्षा में भेजा गया।
Bhimsen Waterfall: सोमवार सुबह से एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे युवक का शव वॉटरफॉल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।