BPS Election 2025: इस बार बस्तर परिवहन संघ के चुनाव में चार पैनल आमने सामने हैं। वहीं कुछ लोगों ने स्वतंत्र रूप से इस दंगल में उतरने के लिए भी इच्छा जाहिर की है। बड़ी संख्या में पैनल तैयार होने पर अब चुनाव और भी रोमांचक हो गया।
BPS Election 2025: बस्तर परिवहन संघ का चुनावी दंगल किस-किस के बीच होगा इसकी तस्वीर साफ हो चुकी है। सोमवार को नाम वापस के आखिरी दिन गिनती के लोगों ने ही नाम वापस लिया और इस तरह पहली बार चार पैनल मैदान में होंगे। अब एकता पैनल, परिवर्तन पैनल, विकल्प पैनल और अपना पैनल के बीच सीधी टक्कर होनी है।
बड़ी संख्या में पैनल तैयार होने पर अब चुनाव और भी रोमांचक हो गया। सोमवार की शाम बीपीएस प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस तरह अब 22 मार्च को यह सभी मतदान करेंगे और आगामी एक साल तक के लिए संघ की बागडोर सौंपेंगे।
बस्तर परिवहन संघ में सोमवार की देर शाम पैनलों को चुनाव चिन्ह के साथ ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया है। चुनाव अधिकारी के अनुसार संघ में 2172 सदस्य है जो इस बार चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही पैनल के साथ प्रत्याशी प्रचार में भी कूद चुके हैं। अब 2172 मतदाताओं के पास पहुंचकर अपने लिए वोट की अपील करेंगे। चार पैनल और 30 की संख्या में लोग चुनाव उतर चुके हैं ऐसे में सदस्य भी अभी किसे वोट करना है इसे लेकर स्थिति साफ नहीं कर पा रहे हैं।
इस बार बस्तर परिवहन संघ के चुनाव में चार पैनल आमने सामने हैं। वहीं कुछ लोगों ने स्वतंत्र रूप से इस दंगल में उतरने के लिए भी इच्छा जाहिर की है। अध्यक्ष पद के लिए एकता पैनल के अमर सिंह रियार, विकल्प पैनल से भुपेंद्र सिंह, परिवर्तन पैनल से अरूण त्रिपाठी और अपना पैनल से प्रदीप पाठक के बीच सीधी टक्कर है। वहीं उपाध्यक्ष, सचिव पद के लिए भी सीधा मुकाबला है। वहीं कुछ पदों पर स्वतंत्र दावेदार ने चुनावी गणित को बिगाड़ दिया है।
BPS Election 2025: सोमवार को नाम वापसी के साथ ही चुनाव अधिकारी ने दोनों ही पैनल समेत स्वतंत्र प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित कर दिए। इसमें सबसे एकता पैनल को टेलीफोन छाप चुनाव चिन्ह मिला। वहीं अपना पैनल को दीवाल घड़ी छाप चुनाव चिन्ह दिया गया। विकल्प पैनल को गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह मिला ओर परिवर्तन पैनल को उगता सूरज छाप चुनाव चिन्ह मिला है। इसी तरह स्वतंत्र दावेदारों में उपाध्यक्ष और सहसचिव के लिए खड़े हुए कुल तीन प्रत्याशी भी मैदान में हैं। जो पैनल का गणित बिगाड़ सकते हैं।
अध्यक्ष - 1 - अमरजीत रियार - प्रदीप पाठक - भूपेंद्र सिंह - अरूण त्रिपाठी, उपाध्यक्ष - 2 - संजय विश्वकर्मा और आनंद सिंह चौहान - सुखदेव सिंह जोशी और भीमसिंह ठाकुर - त्रिलोक दाससंत और नरेंद्र सिंह - स्वर्ण सिंह और विनोद त्रिपाठी, सचिव - 1 - राजेश झा - महेंद्र सिंह नयन - शेखर विश्वास - अमित तिवारी, सहसचिव - 2 - भूपेंद्र सिंह ठाकुर और प्रहलाद यादव - रामबाबू ठाकुर और संतोष सिंह यादव - सत्यनारायण यादव और मनोज सिंह बिष्ट - रविंद्र यादव और पुष्पराज गुप्ता, कोषाध्यक्ष - 1 - अनिल सिंह - जगनलाल झंवर - कमलेश्वर साहू - रोशन यादव