जगदलपुर

CG Lok Sabha Election Results 2024: आदिवासी क्षेत्र में नोटा के प्रति रुझान अधिक, बस्तर में 16465, कांकेर में 7291 लोगों ने दबाया बटन

CG Lok Sabha Election Results 2024: इस बार नोटा को भी अधिक बहुमत मिला है। आदिवासी क्षेत्र बस्तर लोकसभा सीट और कांकेर लोकसभा सीट से नोटा को अधिक बहुमत मिला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jun 2024, 8:09 AM IST
CG Lok Sabha Election Results 2024

CG Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आज यानी 4 जून दिन - मंगलवार को वोट की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस की किस्मत में कितनी सीटें आएंगी इसका परिणाम आज जारी हो जाएगा। रायपुर लोकसभा सीट से 38 उम्मीदवारों समेत छत्तीसगढ़ में 220 प्रत्याशियों के किस्मत का आज फैसला होगा। अब तक जनता का मन भाजपा के प्रति झुकाव नजर आ रहा है।

CG Lok Sabha Election Results 2024: नोटा को मिले अधिक बहुमत

छत्तीसगढ़ में भाजपा को भारी बहुमत मिल रहा है। सबसे ज्यादा बहुमत भाजपा को रायगढ़ लोकसभा सीट से मिला है। वहीं इस बार नोटा को भी अधिक बहुमत मिला है। आदिवासी क्षेत्र बस्तर लोकसभा सीट और कांकेर लोकसभा सीट से नोटा को अधिक बहुमत मिला है। बस्तर में 16465, कांकेर में 7291 लोगों नोटा को वोट दिया है।