5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIVE Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्तर की जनता BJP के साथ, भारी बहुमत से आगे है महेश

LIVE Bastar Lok Sabha Election Result 2024: फिलहाल छत्तीसगढ़ के 11 सीटों का लेकर गहमागमी जारी है। बस्तर लोकसभा सीट की गिनती जारी है। जिसमें बीजेपी आगे चल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 4 Jun 2024, 11:21 AM IST

LIVE Bastar Lok Sabha Election Result 2024

LIVE Bastar Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट अब सामने आ रहे हैं। कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी कि मोदी सरकार फिर से वापसी कर रही या फिर कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन रही है। फिलहाल छत्तीसगढ़ के 11 सीटों का लेकर गहमागमी जारी है।

बस्तर लोकसभा सीट की गिनती जारी है। जिसमें बीजेपी आगे चल रही है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है​ कि बस्तर लोकसभा सीट में एक बार फिर मोदी लहर चल गया। बता दें कि कांग्रेस ने इस बार कवासी लखमा को उम्मीदवार बनाया और बीजेपी ने महेश कश्यप पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया। अंतिम रिजल्ट कुछ देर में सामने आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election Results 2024: 220 प्रत्याशियों की बढ़ी धक-धक, वोट काउंटिंग शुरू

LIVE Bastar Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा में भाजपा कांग्रेस में सीधा वार

छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में भाजपा-कांग्रेस के बीच महामुकाबला है। एक तरफ भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी चुने हुए खास दिग्गजों को उम्मीदवार बनाया। रायपुर लोकसभा सीट में भाजपा से वर्तमान मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल उम्मीदवार है, तो दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मैदान में उतरे है।

बस्तर से भाजपा के दिग्गज नेता महेश कश्यप तो कांग्रेस से कवासी लखमा मैदान में है। महासमुंद लोकसभा सीट से पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी तो कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू उम्मीदवार है। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस से बीरेश ठाकुर उम्मीदवार है। राजनांदगांव से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय तो कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैदान में है।

इधर बिलासपुर से भाजपा से तोखन साहू तो कांग्रेस से देवेंद्र यादव मैदान में है। दुर्ग से भाजपा के वर्तमान सांसद विजय बघेल तो कांग्रेस से राजेंद्र साहू है। जांजगीर-चांपा से भाजपा से कमलेश जांगड़े तो कांग्रेस से शिवकुमार डहरिया है। सरगुजा से चिंतामणि महाराज तो कांग्रेस से शशि सिंह है। वहीं रायगढ़ से भाजपा की दिग्गज नेत्री और पूर्व सांसद सरोज पांडेय तो कांग्रेस से ज्योत्सना महंत उम्मदीवार है।