
CG Monsoon 2025: दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल की तरफ बढ़ रहा है। कहा जा रहा है कि मानसून चार दिनों में केरल पहुंच सकता है। मालूम हो कि बस्तर तक मानसून केरल के रास्ते ही पहुंचता है। इस साल बस्तर तक मानसून समय से पहले पहुंच सकता है।
10 जून से पहले बस्तर में मानसून की आमद हो सकती है। इस बीच बारिश की गतिविधि बस्तर में जारी है। बुधवार को भी दिनभर शहर में बादल छाए रहे और शाम को बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आगे भी बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्व-मध्य अरब सागर, उत्तर कर्नाटक और गोवा तट से सुदूर स्थित है।
CG Monsoon 2025: इसके प्रभाव से अगले 12 घंटे में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद इसके और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में अगले 36 घंटे में बनने की संभावना है। ऐसी स्थिति में बारिश की संभवना और प्रबल होगी। बादल और बारिश के बीच बुधवार को जगदलपुर शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।