जगदलपुर

CG Monsoon 2025: मानसून पकड़ेगा जोर! अगले 2-3 दिन में होगी भारी बारिश, IMD का ताजा अपडेट जारी

CG Monsoon 2025: मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मानसून दंतेवाड़ा में सक्रिय है। अगले 2-3 दिन में बाकी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2025, 3:00 PM IST
भारी बारिश की संभावना (फोटो सोर्स- प्रतीकात्मक फोटो)
भारी बारिश की संभावना (फोटो सोर्स- प्रतीकात्मक फोटो)

CG Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून ने समय से पहले दस्तक तो दी, लेकिन बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में अब भी बारिश की हल्की बूंदों के सिवा कुछ नहीं बरसा। केवल दंतेवाड़ा में ही मानसून ने जोर पकड़ा है, जबकि बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव और जगदलपुर अब भी बादलों की राह ताक रहे हैं।मानसून में देरी की वजह से समय पर बुवाई नहीं होने से धान की खेती प्रभावित हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मानसून दंतेवाड़ा में सक्रिय है। अगले 2-3 दिन में बाकी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। 18 जून के आसपास पूरे बस्तर में मानसून के फैलने की उम्मीद है। मानसून को आगे बढऩे के लिए अब अनुकूल स्थिति मिल रही है। ऐसा होता है तो 20 जून तक समूचे राज्य में मानसून प्रभावी हो सकता है और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

इधर, उमस ने लोगों का बेचैन किया हुआ है। रविवार को जगदलपुर शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। गरियाबंद, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

Updated on:
16 Jun 2025, 3:00 PM IST
Published on: