जगदलपुर

CG Naxal: चुनावी नतीजे से पहले नक्सलियों का हमास पैटर्न में हमला, कही किया बम धमाका तो कहि लगाई आग

CG Naxal: नक्सलियों ने चुनावी नतीजे से पहले कही बम धमाका तो कहि मोबाइल टावर में आग लगाकर आगजनी के वारदात को अंजाम दिया है।
3 min read
• •
Updated: 6 Jul 2024, 9:50 AM IST
CG Naxal

CG Naxal: छत्तीसगढ़ में चुनावी नतीजे से पहले नक्सलियों ने आतंक मचा दिया है। कही बम धमाका तो कहि मोबाइल टावर में आग लगाकर आगजनी के वारदात को अंजाम दिया है। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर धौड़ाई थाना क्षेत्र अंतर्गत दुड़मी गांव में शनिवार देर को नक्सलियों (CG Naxal) ने देकर मोबाइल टावर के कंट्रोल रूम में आग लगा दी।

पुलिस के मुताबिक नक्सलियो की पूर्वी बस्तर डिविजन कमेटी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। बता दें कि जिले के अन्दरूनी क्षेत्रों में आमजनों को मोबाइल सेवा उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा मोबाइल टावर स्थापित किए जा रहे है। नक्सली लगातार आगजनी कर इन्हें नुकसान पहुंचा रहे है।

CG Naxal

CG Naxal: नक्सली हमले से बस्तर में दहशत

नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में (CG Naxal) आने से एक ग्रामीण माड़वी नंदा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जख्मी हालत में ग्रामीण को चिन्नागेलूर कैम्प में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक तर्रेंम थाना क्षेत्र में छुटवाई स्कूलपारा में रहने वाला युवक माड़वी नंदा रविवार की सुबह अपने ट्रैक्टर से तर्रेंम की ओर जा रहा था।

इस दौरान छुटवाई व गुंडम के बीच तोयानाला के पास उसने ट्रैक्टर रोका और सड़क किनारे गया। जहां नक्सलियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। विस्फोट से उसका दाहिना पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। चिन्नागेलूर कैम्प में जवानों को सूचना मिलने के बाद घायल ग्रामीण को कैम्प लाकर प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया।

CG Naxal

CG Naxal: सुकमा 4 इनामी समेत 8 नक्सलियों का सरेंडर

जिले में सक्रिय 4 इनामी सहित 8 नक्सलियों ने पुलिस व सीआरपीएफ के सामने बिना हथियार आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित एक नक्सली पर 2 लाख एवं 3 पर एक- एक लाख का इनाम घोषित था। अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्प स्थापना से मिलने वाली सुरक्षा, सुविधा व विकास से प्रभावित होकर इन्होंने आत्मसमर्पण किया।

इसमें दो लाख की इनामी एक महिला (CG Naxal) वेट्टी मासे है। इसके अलावा एक लाख कर इनामी सागर , सोड़ी तुलसी व पोडियम नंदे हैं। इन हार्डकोर के अलावा वेट्टी सुक्का, वेट्टी हड़मा, कवासी देवा, कलमू सिंगा ने भी रविवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में सीआरपीएफ अधिकारी अनामी शरण, डिप्टी कमाण्डेन्ट अनुरंजन एवं एएसपी नक्सल ऑप्स सपन चौधरी के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पर नक्सलियों के कदम की सराहना की है।

CG Naxal

घने जंगलों में जवान चला रहे सर्चिंग ऑपरेशन

नक्सलियों का खात्मा करने जवानों ने कार्रवाई तेज कर दी है। एक तरफ जो नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते है उनके लिए पुलिस अधिकारी बस्तर के इलाकों में जा-जाकर अभियान चला रहे है। पुलिस द्वारा अभियान चलाने से नक्सली प्रेरित होकर आत्मसमर्पण कर रहे है। वहीं कुछ आतंकी जंगलों में छिपकर उत्पात मचा रहे है। इन आतंकियों के लिए जवान घने जंगलों में सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे है। बता दें कि 100 दिनों में जवानों ने मुठभेड़ में 105 आतंकियों को मार गिराया है।

CG Naxal: 131 दिनों में 103 नक्सली ढ़ेर, इनामी आतंकियों का हुआ एनकाउंटर

बस्तर में नक्सलियों का खात्मा करने जवान तेजी से ऑपरेशन चला रहे है। एक और बस्तर के चप्पे-चप्पे में अभियान चलाकर नक्सलियों को आम जिंदगी जीने का मौका दे रहे है। जवानों के अभियान से प्रभावित होकर बहुत से नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं दूसरी और जंगलों में जवान छिपे हुए खूंखार नक्सलियों पर भी कड़ी कार्रवाई कर रहे है। इस कार्रवाई में जवानों ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। चार दशक में पहली बार जवान 131 दिनों में 103 नक्सलियों को ढेर किया है।

Updated on:
6 Jul 2024, 9:50 AM IST
Published on: