जगदलपुर

CG News: जिले की 7 में से 5 जनपद पर भाजपा का कब्जा, रेस से बाहर हुई कांग्रेस

CG News: इसी तरह बास्तानार में महावती मण्डावी अध्यक्ष चुनी गई और विनोद उपाध्यक्ष चुने गए हैं। यहां टॉस से फैसला हुआ। कांग्रेस की किस्मत टॉस में भी खराब रही और उसे हार का सामना करना पड़ा।

2 min read

CG News: जिला पंचायत के बाद अब जनपद पंचायत के चुनाव में भी भाजपा काफी आगे निकल गई है। कांग्रेस रेस से लगभग बाहर हो गई है। गुरुवार को दरभा, बास्तानार और बकावंड जनपद में चुनाव हुए। तीनों जनपदों में बीजेपी ने बाजी मारते हुए अपने प्रत्याशियों को अध्यक्ष पद की कुर्सी में बिठाया। भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए उनका स्वागत किया।

CG News: भाजपा प्रत्याशियों की दावेदारी मजबूत

कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की तीनों ही जनपदों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे पहले जनपद पंचायत तोकापाल और बस्तर में भी भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। सात में से पांच पंचायतों में भाजपा के जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्षों चुने गए हैं। वहीं अब जगदलपुर जनपद और लोहण्डीगुड़ा में चुनाव होने हैं, जिसमें भी भाजपा प्रत्याशियों की दावेदारी मजबूत है।

पर्यवेक्षक दिनेश कश्यप बोले- यह सुशासन की जीत: पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति की जीत है। सभी मतदाताओं का आभार मानता हूँ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कुशल नेतृत्व की जीत है। भाजपा समर्थित जनपद सदस्य गागरा राम नाग, कमलू कावासी, जयमनी मौर्य, दयमती नाग उपस्थित थे।

बकावंड में सोनाबरी भद्रे चुनीं गईं अध्यक्ष

गौरतलब है कि बकावंड में कुल 25 सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया था, जिसमें से अध्यक्ष पद पर भाजपा से सोनाबरी भद्रे चुनी गई और उपाध्यक्ष पद पर तरुण प्रसाद पाण्डे को जीत हासिल हुई।

बास्तानार में टॉस से भाजपा विजयी

इसी तरह बास्तानार में महावती मण्डावी अध्यक्ष चुनी गई और विनोद उपाध्यक्ष चुने गए हैं। यहां टॉस से फैसला हुआ। कांग्रेस की किस्मत टॉस में भी खराब रही और उसे हार का सामना करना पड़ा। जबकि दरभा जनपद में मानकदई कश्यप अध्यक्ष और हरिप्रसाद कश्यप उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

दरभा में 6-4 से मिली भाजपा को जीत

CG News: दरभा जनपद पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। दोनों पदों के लिए नाम निर्देशित पत्र भरा गया, जिसमें दरभा जनपद पा पंचायत अध्यक्ष के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल हुए जिसमे 10 जनपद सदस्यों मे भाजपा समर्थित मानकदई कश्यप को 6 मत और कांग्रेस समर्थित कंचन कश्यप को 4 मत मिले। इस अधिक सदस्यों से समर्थन पाकर मानकदई कश्यप अध्यक्ष निर्वाचित हुई।

दरभा जनपद पंचायत अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत सीईओ ने प्रदान किया। इसके उपरांत उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया गया जिसमें भाजपा समर्थित हरिप्रसाद कश्यप को 6 मत एवं कांग्रेस समर्थित राजू सोढ़ी को 4 मत प्राप्त हुए। जिसमें हरिप्रसाद कश्यप विजय घोषित किए गए।

Published on:
07 Mar 2025 04:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर