जगदलपुर

CG News: डबल इंजन की सरकार संकल्पित है.. छत्तीसगढ़ से साफ हो जाएगा नक्सलवाद, वन मंत्री का बड़ा बयान

CG News: पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा करने के लिए राज्य में पांच शक्ति पीठों का विकास किया जा रहा है। इसके लिए चार धाम की तर्ज पर एक हजार किमी की परियोजना शुरू की जा रही है।

2 min read

CG News: साय सरकार का एक वर्ष पूरा हो चुका है। यह एक वर्ष विकास के नए आयामों के लिए जाना जाएगा। भ्रष्टाचार पर सरकार कड़ा रुख अपना कर रखी है। सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम किया है। डबल इंजन की सरकार ने दो वर्ष में छत्तीसगढ़ को माओवाद मुक्त बनाने का संकल्प लिया है।

CG News: महतारी वंदन योजना का मिल रहा सीधा लाभ

महज एक वर्ष के भीतर ही 213 से अधिक माओवादियों को मारा गया है। वहीं 1700 से अधिक ने समर्पण कर दिया। बस्तर पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक मानस पटल पर है। (Chhattisgarh News) बस्तर पर्यट का कॉरिडोर बनाने के लिए भी सरकार मजबूती कदम उठा रही है। सीएम विष्णुदेव की सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं में भरोसा करती है।

पिछले पांच सालों में कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया। भाजपा की जो भी योजनाए थी, उनको बंद करने का काम किया है। साय सरकार महिलाओं को सशक्त बनने के लिए उनके खाते में सीधा एक हजार रुपए डाला जा रहा है। महतारी बंदन योजना का माताएं बहने सीधा लाभ ले रही है। उक्ता बाते वन मंत्री केदार कश्यप ने कलेक्टर के सभा कक्ष में प्रेसवार्ता दौरान कही है।

पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण जारी

बस्तर में पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। कांगेर घाटी के गांव धुड़मारास ने विश्व पर्यटन के नक्शे पर अपनी जगह बनाई है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने इस गांव में पर्यटन के विकास के लिए इसे दुनिया के चुनिन्दा 20 गांव में शामिल किया है।

गुरुघासी दास तमारे पिंगला टाईगर रिजर्व के गठन से भी राज्य में पर्यटन के विकास की संभवानाओं को बल मिला है। (Chhattisgarh News) पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा करने के लिए राज्य में पांच शक्ति पीठों का विकास किया जा रहा है। इसके लिए चार धाम की तर्ज पर एक हजार किमी की परियोजना शुरू की जा रही है।

खुलेगा महिला शक्ति केंद्र

CG News: मंत्री ने बंद पड़े महिला शक्ति केंद्र पर पूछे गए सवाल पर दो टूक कहा फिर से खोला जाएगा। कांग्रेस सरकार ने सिर्फ रोजगार छीनने का काम किया था। जो भी भाजपा की योजना थी, उनको बंद किया गया। यह यह शक्ति कें दोबारा खोलेगें और बेरोजगार हुई महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा।

बात दें इस केंद्र में करीब 150 महिलाएं सिलाई का काम करती थी। अब यहां सिलाई मशीनें जंग खा रही है। इसी तरह से नेरली परियोजना पर भी उन्होंने कहा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में का समस्या आ रही है उसे भी वेरीफाई करवाया जाएगा। जल्द ही समस्या का निकराकरण किया जाएगा।

Published on:
15 Dec 2024 12:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर