जगदलपुर

CG News: बस्तर में अपराध पर नकेल कसने में सफल रही पुलिस, इन मामलों में आई कमी

CG News: बीते वर्ष बस्तर जिला बढ़ रहे साइबर अपराध से अछूता नहीं रहा। यहां लगातार साइबर ठगी की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाए गए अभियान को आंशिक सफलता मिली है।

2 min read
CG News

CG News: बस्तर में पुलिस क्राइम की घटनाओं में कमी आने का दावा भले ही कर रही है किन्तु कुल अपराध की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में बस्तर में कुल 4165 मामले दर्ज किए गए थे जो इस वर्ष बढ़कर 4253 हो गई।

वहीं बस्तर जिले की बात की जाय तो यहां पर कुल 1749 मामले दर्ज किए गए जो वर्ष 2023 से 328 अधिक है। बीते वर्ष कई वारदातों ने पुलिस को साल भर खूब छकाया। बीते वर्ष सड़क हादसों और साइबर धोखाधड़ी के मामले से भरा रहा। महिला अत्याचार के मामलों में आंशिक कमी दर्ज की गई है।

CG News: धोखाधड़ी के मामले बढ़े, साइबर थाना खुलने से मिला फायदा

बीते वर्ष बस्तर जिला बढ़ रहे साइबर अपराध से अछूता नहीं रहा। यहां लगातार साइबर ठगी की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। 420 के दर्ज प्रकरणों में 2023 में 138 मामलों के मुकाबले 2024 में 191मामले दर्ज हुए हैं। वहीं ऑनलाइन ठगी के 385 मामलों में साइबर सेल की मदद से पुलिस ने राहत पहुंचाया। इसके तहत 22 प्रकरणों में 35 आरोपियों की गिरफ्तारी किया गया। जबकि ठगी के 52 लाख 20 हजार से अधिक के रुपए पीड़ितों को वापस दिलाए।

सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा

बस्तर पुलिस द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2024 में सड़क हादसे के कुल 1478 मामले दर्ज हुये जिनमें 836 लोगों की मृत्यु व 1316 व्यक्ति घायल हुये। (chhattisgarh news) जानकारी के मुताबिक अधिकांश हादसे रायपुर जगदलपुर मार्ग एनएच 30 में हुए। यही वजह है कि यह वर्ष बस्तर के सड़क लोगों के खून से रंगा रहा। लगातार हादसों के बाद जागे प्रशासन एनएच में ब्लैक स्पॉट चुन कर साल भर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने प्रयास कर जूझते रहे।

महिला संबंधी अत्याचार

बस्तर पुलिस द्वारा महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाए गए अभियान को आंशिक सफलता मिली है। इसके फलस्वरूप महिला संबंधी अत्याचार में 2023 में 1105 के मुकाबले वर्ष 2024 में 1090 मामले दर्ज हुए। आंकड़ों के मुताबिक बीते साल 33 महिलाओं की हत्या हुई वहीं 183 अपहरण व 332 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। दहेज प्रताड़ना व यौन उत्पीड़न और अपहरण के मामले बढ़े हैं।

मारपीट के सबसे अधिक मामले

CG News: बस्तर पुलिस से मिले आंकड़ों के मुताबिक मारपीट के मामले पिछले पांच वर्षों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इनमें बीते वर्ष 1027 के मुकाबले 1094 मामले दर्ज किए गए है। इनमें 548 मामले सिर्फ बस्तर जिले में दर्ज किए गए हैं। इस प्रकार मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

Published on:
08 Jan 2025 01:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर