जगदलपुर

CG Politics: भाजपा साधू के वेश में बस्तर की जनता से कर रही खिलवाड़, फैला रही अशांति… इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

CG Politics: सुशील मौर्य ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनते ही शहर में अशांति फैलाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बस्तर की शांत फिजा में जहर घोलने का पुरजोर कार्य कर रही है...
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2025, 1:38 PM IST
CG Politics: भाजपा साधू के वेश में बस्तर की जनता से कर रही खिलवाड़, फैला रही अशांति… इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

CG Politics: जगदलपुर जिले में रविवार को राजीव भवन में प्रेसवार्ता के दौरान बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनते ही शहर में अशांति फैलाई जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार बस्तर की शांत फिजा में जहर घोलने का काम कर रही है। हिन्दू हित की बात करने वाली भाजपा सरकार हिन्दूओं के साथ क्या कर रही है यह पूरा शहर और शहर की जनता देख रही है। भाजपा के महापौर संजय पांडे ने मंत्रोच्चार के साथ शपथ ली जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और सांसद महेश कश्यप मौजूद थे।

इसके साथ ही कुछ दिन बाद सुंदरकांड पाठ के साथ एमआईसी का गठन किया। ताकि आगे के काम निर्वघ्न संचालित हों लेकिन कुछ दिन बाद ही पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड के कई वर्ष पूर्व स्थापित माता मंदिर के शेड को तोड़ दिया गया जिससे शहर में अशांति फैली साथ ही लालबाग में स्थित मंदिर शेड को भी तोड़ दिया गया। भाजपा के नेतागण स्पष्ट करें कि ये कौन से विकास का पैमाना है।

मौर्य ने कहा कि यह दोनों जगह पर तोडऩे का कार्य करने से पहले क्या भाजपा के नेताओं ने स्थानीय लोगों से वार्ता की? क्या आपने प्रशासन के माध्यम से आपसी बैठक की क्या? आप इस विषय पर बैठक बुला सकते थे पर ऐसा नहीं किया। भाजपा नेताओं ने आनन फानन में प्रशाशन पर दबाव बनाया और अधिकारियों ने तोड़फोड़ की।

इससे शहर में अशांति फैली। जिसके पश्चात हिंदूवादी संगठनों को चक्काजाम करना पड़ा जिसके बाद दोनों और से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा शहर वासियों को परेशानी हुई क्या यही है ट्रिपल इंजन की सरकार। कुल मिलाकर भाजपा हिंदुओं के साथ खिलवाड़ कर रही है साथ ही धार्मिक स्थानों के साथ छलावा कर रही है।

कांग्रेस ने कहा - भाजपा ने हिन्दुओं पर कुठाराघात किया

कांग्रेस की सरकार ने 500 से अधिक माता गुड़ी का जीर्णोद्धार किया है कभी किसी मंदिर को तोडऩे का कार्य नहीं किया कोई एक व्यक्ति कह दे हमने किसी मंदिर को तोड़ा बिल्कुल नहीं हमने हमेशा मंदिरों का जीर्णोद्धार किया है। हिन्दू हित की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने जो हिन्दुओं पर कुठाराघात किया है। इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से राजेश चौधरी, राजेश राय, रविशंकर तिवारी, लता निषाद,जाहिद हुसैन, कोमल सेना, सुषमा सुता, ललिता राव, असीम सुता, शादाब अहमद आदि मौजूद रहे।

Updated on:
24 Mar 2025, 1:38 PM IST
Published on: