भाजपा का दामन थामने वालों में रिसाली नगर निगम मरोदा पुरैना मंडल से वार्ड 14 की पार्षद सरिता देवांगन , वार्ड 15 की पार्षद ईश्वरी साहू वार्ड 33 के पार्षद व एमआईसी सदस्य परमेश्वर कुमार (पिंटू) , वार्ड 20 के पार्षद व एमआईसी सदस्य चंद्रप्रकाश निगम और रिसाली मंडल से वार्ड 3 की पार्षद सारिका प्रेम साहू शामिल हैं। इनमें दोनों एमआईसी सदस्य निर्दलीय चुनाव जीते थे। कांग्रेस में प्रवेश करने पर उन्हें शहर सरकार ने महापौर परिषद में मंत्री बनाया था।