जगदलपुर

दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपने शहर पहुंचे किरण सिंहदेव, गजमाला और आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य स्वागत

CG Politics: बस्तर प्रवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव का आतिशबाजी के साथ रोड शो और जगह-जगह जोशीला स्वागत हुआ। आम जन का अभिनंदन किया।

2 min read

CG Politics: प्रदेश अध्यक्ष की दूसरी बार कमान संभालने के बाद पहली बार बस्तर प्रवास पर पहुंचे किरण देव का भाजपाईयों ने जोशीला स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को भारी ठंड भी नहीं तोड़ पाई और सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया और रैली में शामिल हुए।

CG Politics: किरण देव का आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत

अपने पहले प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि मेहनत और इमानदारी से आगामी चुनाव लडेंग़े और भाजपा पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है। कार्यकर्ताओं के द्वारा समूचे जगदलपुर शहर को भगवा झंडा, बैनर, पोस्टर एवं तोरण से सजाया गया था। शहर के 20 से अधिक स्थानों में मंच बनाकर विभिन्न समाज संगठन एवं संस्थाओं के द्वारा फूल माला, गजमाला एवं जोरदार आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं, नागरिकों के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन एवं स्वागत किया। किरण देव के स्वागत के लिए आसना में स्वागत की तैयारी की गई थी। भारी ठंड के बीच जैसे ही प्रदेश भाजपा के चीफ का काफिला पहुंचा यहां भाजपा के सभी विंग के लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद खुली जीप में कार्यकर्ताओं का अभिवादन लिया।

यहां से सैकड़ों की संख्या में रैली के जरिए काफिला आगे बढ़ा। अभिनंदन करने का सिलसिला आरंभ हुआ जो आमागुड़ा चौक, माडिऩ चौक, माडिया चौक, शहीद पार्क चौक, स्टेट बैंक चौक, मेंन रोड, गोल बाजार चौक, जगन्नाथ मंदिर के सामने, एवं दंतेश्वरी माई जी की मंदिर के समक्ष भव्य स्वागत होता रहा।

टेका मत्था, मांईं जी का लिया आशीर्वाद

CG Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मांई दंतेश्वरी मंदिर में मत्था टेका, पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, श्रीनिवास राव मद्दी, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, संजय पांडे, आलोक अवस्थी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, तेजपाल शर्मा, अनिमेष सिंह चौहान, योगेश मिश्रा, आशु आचार्य समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Published on:
21 Jan 2025 01:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर