CG Politics: इन दिनों बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा का सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने में लगे हुए हैं। पदयात्रियों को जबरन रोककर लक्ष्य पूरा कर रहे हैं।
CG Politics: एक तस्वीर जारी करते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया गया कि भाजपाई अपने सदस्यता अभियान का टारगेट पूरा करने के लिए अब दंतेवाड़ा जाने वाले पदायात्रियों की आस्था में खलल डाल रहे हैं। उन्हें जबरन रोककर पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि माता की भक्ति में नंगे पांव अपनी पदयात्रा पूरी कर रहे श्रद्धालुओं को जगह-जगह पर रोककर पार्टी का सदस्य बनने मजबूर किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को इसके लिए विशेष रूप से तैनात किया गया है।
दशहरा के दौरान जहां भी लोग पहुंच रहे हैं वहां उन्हें सदस्य बनने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मंदिर से लेकर देवी पंडालों तक में भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। (CG Politics) सुशील ने कहा कि अब लोग पार्टी से जुडऩा नहीं चाहते इसलिए लोगों को इस तरह से परेशान किया जा रहा है।
CG Politics: मौर्य ने कहा है कि भाजपा इतनी अप्रासंगिक हो गई है कि कोई अब इस पार्टी से जुडऩे की इच्छा जाहिर नहीं कर रहा। शीर्ष नेता आज भी इस मुगालते में है कि उनके द्वारा दिए गए अनाप-शनाप सदस्यता अभियान के टारगेट को उनके कार्यकर्ता पूरा कर लेंगे, लेकिन सदस्यता अभियान की स्थिति एक आम कार्यकर्ता से बेहतर कोई नहीं जान रहा।
एक तरफ भाजपा और उसके कार्यकर्ता स्वयं को सनातन के सबसे बड़े ध्वज वाहक बताते हैं वहीं दूसरी ओर आस्था के साथ खिलवाड़ करने से भी पीछे नहीं हट रहे। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- अब पार्टी से कोई जुडऩा नहीं चाहते इसलिए लोगों को परेशान कर रहे।