जगदलपुर

CG Weather Update : रात के समय बढ़ा सर्दी का सितम.. इतने तक गिरा पारा, यहां देखें मौसम का हाल

Weather Update : मौसम लगातार बदल रहा है।

less than 1 minute read
Nov 18, 2023
रात के समय बढ़ा सर्दी का सितम

जगदलपुर। Weather Update : अंचल में मौसम लगातार बदल रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। (cg weatehr alert) जगदलपुर शहर में रात का तापमान 16.5 डिग्री रहा। वहीं बात करें आउटर के गांवों की तो वहां अच्छी ठंड पड़ रही है। (weather alert) सुबह लोग आग जलाकर ठंड दूर करते दिख रहे हैं। शहरी इलाके में भी इस सप्ताह के बाद ठंड और बढ़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : CG Tourism : आइए कभी बस्तर... 20 खास प्रजातियों से बना तितली जोन, खूबसूरती ऐसी कि एकटक देखता रह जाए इंसान

महिला का शव मिला

जगदलपुर। शहर से लगभग 40 किमी दूर सुधापाल और गुडिया के जंगल में आज एक महिला का शव छत विक्षत हालत में पाया गया। यह शव करीब तीन दिन पुराना हो चुका था। घोटिया पुलिस चौकी प्रभारी विकास राय के मुताबिक उक्त महिला का शव सामबती पति पंडरू उम्र 25 वर्ष निवासी तिरथा थी। परिजनों के मुताबिक महिला 11 नवम्बर को दवड़ा सप्ताहिक बाजार जाने के नाम से घर से निकली थी। बाद में वापस नहीं आने पर 14 नवम्बर को परिजनों के द्वारा घोटिया चौकी में गुम इंसान के रूप में सूचना दी गई। आज उक्त महिला का शव सुधापाल और गुडिया के जंगल में सड़क से कुछ दूरी पर देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची।0

Published on:
18 Nov 2023 04:53 pm
Also Read
View All