100 से अधिक प्रजातियों की तितली : पार्क प्रबंधन के मुताबिक तितली जोन की स्थापना के बाद लगभग 100 प्रजातियों की पहचान किया गया है । इसके अलावा यहां कई दुर्लभ प्रजाति के तितली भी देखने को मिलती है। पार्क में आने वाले सैलानी इसे आसानी से देख सके इसके लिये ज्यादातर तितलियां दिखाई देने वाले स्थान को तितली जोन बनाया गया है। तितली जोन से इलाके में ब्लू मोनमोन, ब्रांडेड पीकॉक, लाइन बटरफ्लाई, जेजीवेल राजा, कामन इवनिंग ब्राउन, ब्लू टाइगर, ब्लू पेनशील, पेटेंट लेडी, टाइगर तितली, कामन नवाब, जेट एग फ्लाई, सहित अन्य प्रजाति के तितलियां देख जा सकता है।