CG Weightlifting Championships: वेटलिफ्टिंग में 66 साल की कमलादेवी ने गजब का कमाल कर दिखाया है। राष्ट्रीय मास्टर वेटलिफ्टिंग और पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सबको पीछे पछाड़ दी है।
CG Weightlifting Championships: मनेंद्रगढ़ की वेटलिटर 66 साल की कमलादेवी मंगतानी 6 साल पहले घुटनों के दर्द से परेशान थी। डॉक्टर से इलाज के बाद भी आराम नहीं मिला तो कमला ने जिम ज्वॉइन किया। रोजाना अभ्यास और मेहनत को देख जिम कोच अमित टोप्पो ने साल 2018 में मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग कॉपीटिशन में हिस्सा लेने प्रोत्साहित किया।
कमला ने अपने पहले ही गेम में गोल्ड मेडल जीता फिर उनके कदम नहीं रुके और महज 6 साल में उन्होंने स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर 80 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
CG Weightlifting Championships: वेटलिटर कमलादेवी ने बताया कि तीन साल पहले 2021 में इंटरनेशनल लेवल पर वेटलिटिंग में नेपाल काठमांडू में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वहीं 30 अगस्त को इंटरनेशनल पावर लिटिंग खेल में हिस्सा लेने काठमांडू जाएंगी। नेपाल के सोनाली बॉर्डर में इंटरनेशनल टूर्नामेंट होना है। जो 4 सितंबर तक चलेगा।
राष्ट्रीय मास्टर वेटलिफ्टिंग और पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने 26 पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। गोवा में आयोजित की गई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 300 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर..
कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की जूनियर बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए जूनियर के साथ सीनियर वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर..