
Sports news: छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने गोवा में दिखाया टैलेेंट, जीते 26 पदक
राष्ट्रीय मास्टर वेटलिफ्टिंग व पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने जीते 26 पदक
रायपुर. राष्ट्रीय मास्टर वेटलिफ्टिंग और पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने 26 पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। गोवा में आयोजित की गई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 300 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। पुरुष 60+ आयु वर्ग में छत्तीसगढ़ के मानिक ताम्रकार ने दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं, महिला 30+ आयु वर्ग में आशा तिग्गा, 50+ वर्ग में संजीदा खातून, 55+ वर्ग में रत्ना साकिया और 65+ वर्ग में शकुंलता ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। पॉवरलिफ्टिंग में भी आशा तिग्गा, संजीता खातून, कमला देवी और शकुंलता स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं।
पुरुष वर्ग में इन खिलाडिय़ों ने भी जीते स्वर्ण
वेटलिफ्टिंग: 30़+ आयु वर्ग- सितलेश पटेल, 40़+ वर्ग- नाहिद अख्तर, 45+ वर्ग- प्रमोद तिवारी, 55+ वर्ग- डीएसएन राव, 65+ मुन्नू स्वामी।
पावर लिफ्टिंग: 30- आयु वर्ग- सितलेश पटेल, गुलरेज खान, 35+ वर्ग-एवन कुमार पटेल, 40+ वर्ग-भाग्यराज महंत,नाहिद अख्तर, 55+वर्ग-डीएसएन राव, लखपति सिंदूर, 65+ वर्ग-मुन्नू स्वामी (सभी स्वर्ण पदक), 45+ वर्ग- प्रमोद तिवारी कांस्य पदक।
Published on:
15 Feb 2024 12:29 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
