3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Regional Games: जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विधि और भावेश ने जीता बेस्ट वेटलिफ्टर का खिताब

जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सीनियर महिला वर्ग में विधि साहू और भावेश सारंग पुुरुष वर्ग में बेस्ट वेटलिफ्टर का खिताब जीतने में सफल रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Dinesh Kumar

•

Updated: 16 Sep 2023, 1:10 AM IST

cg news

Regional Games: जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विधि और भावेश ने जीता बेस्ट वेटलिफ्टर का खिताब

रायपुर. जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सीनियर महिला वर्ग में विधि साहू और भावेश सारंग पुुरुष वर्ग में बेस्ट वेटलिफ्टर का खिताब जीतने में सफल रहे। अन्य वर्गों में राजा भारती व शुभम निराला ने बेस्ट वेटलिफ्टर की ट्रॉफी अपने नाम की। गोगांव स्थित शा. स्कूल में आयोजित की गई जिला स्पर्धा में 90 पुरुष और 56 महिला वेटलिफ्टर ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में विधि साहू ने सर्वाधिक 145 किलोग्राम वजन उठाकर और पुरुष वर्ग में भावेश सारंग ने सर्वाधिक 301 किलोग्राम उठाकर स्वर्णिम सफलता हासिल की और बेस्ट वेटलिफ्टर रहे। वहीं, राजा भारती ने जूनियर वर्ग में 221 किलोग्राम और सब जूनियर वर्ग में शुभम निराला ने 214 किलोग्राम वजन उठा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। स्पर्धा के समापन समारोह में जिला वेटलिफ्टिंग संघ के संरक्षक संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष राधेश्याम साहू, बुधराम सारंग, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अजयदीप सारंग और छत्तीसगढ़ राज्य वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव डॉ. राजेश जंघेल विजेता और उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।

इन खिलाडिय़ों ने जीते पदक

महिला वर्ग-स्वर्ण पदक: बबली बिश्वास, विधि साहू, प्राजंलि तिवारी, प्रीतू साहू, लुकेश्वरी साहू, पूजा साहू, दिव्या सिन्हा, प्रियंका, फाल्गुनी साहू, अंशिका धावरे, प्रतीक्षा घृतलहरे, संजना कुमारी, अंजलि साहू, अदिति राय।

रजत पदक: अदिति साहू, पी ट्विंकल नायडू, सानिका चंदेल, अनामिका साहू, मेघा पाल, गीतिका टंडन, बीना देवांगन, पूजा साहू, काजल बिसवास, रामवती, मेघा पाल।

कांस्य पदक: देविका साहू, चुनमुन साहू, खुशी मंडले, सुरजनी जांगड़े, तामेश्वरी, दीपेश्वरी यादव।

पुरुष वर्ग- स्वर्ण पदक: राजा भारती, करण लहरे, टोमन भारती, सुभाष लहरे, भावेश सारंग, मनराज सिंग कलसी, कोमेश डांडे, लकी, फाल्गुन जंघेल, राजकरण जांगड़े, मनीष टोडर, साकेत जंघेल, आदित्य कुमार साहू, दुर्गेश अल्हत, प्रियांशु रंजन बिश्वास, चैतन्य बागड़े।

रजत पदक: चिरंजीव भारती, प्रथम जंघेल, यश पाल, हरीश मारकंडे, देवव्रत शर्मा, तुषार साहू, देवेंद्र शर्मा, समीर निराला, झामेंद्र पाल, विजय कुमार, राहुल जांगड़े, अक्षय कुमार भारती, धनदीप नायक।

कांस्य पदक: दीपक यादव, प्रवीण जांगड़े, केशव पाल, मोहित नामदेव, अभिषेक मिश्रा, सचिन सिंह नर्मदा, करण कुमार संयम, राजकुमार साहू, वेदांत बैरागढ़, शत्रुंजय शर्मा।