
Anganwadi Recruitment: जगदलपुर जिले के अन्तर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के अधीनस्थ आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आगामी 02 दिसंबर 2026 तक ई-भर्ती आनलाईन लिंक https://aww.e-bharti.in/ पर आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के आंगनबाड़ी केंद्र कोण्डलुर हांदापारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका तथा आंगनबाड़ी केंद्र छिन्दावाड़ा क्रंमाक 11 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती किया जाना हैं। उक्त भर्ती संबधी जानकारी हेतु जनपद पंचायत कार्यालय दरभा, एकीकृत बाल विकास कार्यालय दरभा सहित संबधित ग्राम पंचायतों करका एवं पेरमारास के कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन किया जा सकता है।
भर्ती से संबंधित योग्यता, पात्रता और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित कार्यालयों में जारी विज्ञापन देख सकते हैं। इसके लिए जनपद पंचायत कार्यालय दरभा, एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय दरभा और संबंधित ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर विज्ञापन चस्पा किया गया है।