जगदलपुर

Naxal News : 1 करोड़ से अधिक के इनामी नक्सली सायन्ना की मौत, बस्तर के जंगल में तोड़ा दम

CG Naxal News : नक्सली नेता मल्ल राज रेड्डी उर्फ सायन्ना की मौत हो गई है।

1 minute read
Aug 19, 2023
1 करोड़ से अधिक के इनामी नक्सली सायन्ना की मौत

CG Naxal News : नक्सली नेता मल्ल राज रेड्डी उर्फ सायन्ना की मौत हो गई है। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सायन्ना के शव पर नक्सली नेता विलाप करते नजर आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया में भी एक पोस्ट वायरल हो रही हैं जिसमें मल्ल राज रेड्डी अमर रहे के नारे के साथ नक्सली नेता की तस्वीर लगाई गई है।

CG Naxal News : बताया जाता हैं कि सायन्ना पर आंध्रप्रदेश, ओडिशा, और तेलंगाना पुलिस ने एक करोड़ से अधिक का इनाम घोषित है। (naxal news) इस संबंध में बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि जो पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है उसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह नक्सली सेन्ट्रल कमेटी के सदस्य एम राजी रेड्डी उर्फ मुरली उर्फ सायन्ना की दिख रहा है। (naxal terror) यह नक्सली नेता एओबीएसजेडसी का इंचार्ज हैं जो कि ओडिशा बार्डर पर सक्रिय था।

CG Naxal News : छत्तीसगढ़ में भी कुछ मामलो में इसकी संलिप्तता रही है। वहीं ओडिशा के मलकानगिरी पुलिस ने उसके सायन्ना होने कि पुष्टि करते हुए कहा हैं कि वह लंबे समय से बीमार था। (naxal attack) सूत्रों के मुताबिक सायन्ना पार ओडिशा में साठ लाख तथा तेलंगाना पर 25 लाख तथा आंध्रप्रदेश पार 20 लाख का इनाम घोषित है। आंध्रप्रदेश के पुलिस सूत्रों के मुताबिक सायन्ना आंध्र-ओडिशा स्पेशल जोनल कमेटी का इंचार्ज था। उसकी मौत आंध्र-ओडिशा सीमा पर जंगल में हुई है। (naxal attack) समय पर इलाज न मिल पाने के कारण उसकी मौत हुई है।

Published on:
19 Aug 2023 11:08 am
Also Read
View All