जगदलपुर

EVM Controversy: ईवीएम पर सियासत, कवासी लखमा बोले- कांग्रेस नहीं लड़ेगी चुनाव…

EVM Controversy: भाजपा और कांग्रेस में ईवीएम को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री व कोंटा विधायक कवासी लखमा ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं।

2 min read
EVM Controversy

EVM Controversy: कोंटा विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बुधवार को यहां पत्रवार्ता लेते हुए कहा कि अगर अब आगे ईवीएम से चुनाव होंगे तो कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को भगवान बताया।

EVM Controversy: अब बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: लखमा

लखमा ने कहा कि अमेरिका जैसे देश में बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा है, लेकिन भारत में ईवीएम से चुनाव करवाया जा रहा है।देश में पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी जैसे बड़े नेता थे, तब भी किसी भी प्रदेश में कोई बड़े अंतर से चुनाव नहीं जीतता था। कवासी ने कहा कि मैं नागपुर गया था। वोटर्स की मांग के बाद ही कांग्रेस अब बैलेट पेपर से चुनाव करवाने लड़ाई लड़ेगी। मामले में इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं से बात चल रही है।

नगरीय और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर बैज का बड़ा बयान

EVM Controversy: वहीं बिलासपुर में नगरीय और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक ली गई। बैठक के बाद बैज के रवाना होते ही कांग्रेस भवन परिसर में दो नेता भी गए। आरोप-प्रत्यारोप के साथ ही बैठक न बोलने देने के आरोप लगाए गए।

बताया जा रहा है बैठक के बाद पार्टी के बिलासपुर जिला ग्रामीण और शहर के प्रभारी सुबोध हरितवाल ने बाहर निकलते समय कुछ कहा। उनकी बात सुनते ही पूर्व मेयर राजेश पाण्डेय नाराज हो गए और जोर-जोर से बोलने लगे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन तिवारी और राकेश शर्मा ने भी सुबोध हरितवाल के व्यवहार को अनुचित बताया।

Updated on:
28 Nov 2024 07:55 pm
Published on:
28 Nov 2024 12:26 pm