जगदलपुर

रील बनाने के चक्कर में बस्तर की आस्था से छेड़छाड़, युवती ने रथ में चढ़कर की ऐसी हरकत…

Chhattisgarh News : सोशल मीडिया में वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के वीडियो बनाते हैं, जिसमें से कुछ वायरल होने के लिए सारी हदे पार कर देते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Dec 2023, 2:00 PM IST
reel.jpg

Chhattisgarh News : सोशल मीडिया में वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के वीडियो बनाते हैं, जिसमें से कुछ वायरल होने के लिए सारी हदे पार कर देते हैं। वे धार्मिक अवधारणाओं की धज्जियां उड़ा देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, सिरहासार चौक पर स्थित दशहरा रथ पर चढ़ कर एक युवती ने वीडियो बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस रील्स बनाने वालों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो सिरहासार चौक पर शूट किया गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चौक में खड़े रथ पर देर रात एक लड़की अचानक चढ़ जाती है और रथ में डांस करने लगती है। इस वीडियो के वायरल होते ही मामले पुलिस तक पहुंचा। जिसमें अब बस्तर से जुड़ी आस्था के रथ को लेकर छेड़छाड़ करने वालों की साइबर पुलिस पतासाजी कर रही है। यह घटना रात 2 बजे की बताई जा रही है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

आज सुबह 11 से 4 बजे तक रहेगी बिजली बंद

विद्युत विभाग क ओर से 11केवी टाउन फीडर में ट्रांसफोर्मर डीपी शिफ्ट करने का कार्य आज किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसके चले गीदम रोड, रेनाल्ट शो-रुम , शीतला होटल के आस-पास का क्षेत्र, बैलाबज़ार, राउतपारा, अनुपमा चौक, दावू मिल और नयापारा, कृष्णा पेट्रोल पंप, अग्रसेन चौक, गुण्डाधुर पार्क और आस पास का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

Published on: