Crime News : कहते है पैसे का लालच और लेनदेन किसी भी रिश्ते का गला घोट सकता है इसका उदाहरण आज शहर के सनसिटी इलाके में देखने को मिला जब एक युवक का शव दलदल में अस्त व्यस्त हालत में मिला।
जगदलपुर। Crime News : कहते है पैसे का लालच और लेनदेन किसी भी रिश्ते का गला घोट सकता है इसका उदाहरण आज शहर के सनसिटी इलाके में देखने को मिला जब एक युवक का शव दलदल में अस्त व्यस्त हालत में मिला। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या एक हफ्ता पूर्व 8 सितम्बर को उसके दोस्त ने रूपए के लेनदेन पर हुए विवाद के दौरान कर दी और उसकी मोटरसाइकिल व मोबाइल अपने पास रख लिया।
नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि 10 सितम्बर को बोधघाट थाना में बहादुरगुड़ा पारा निवासी आसमन सिंह ठाकुर ने अपने बेटे रूपेश सिंह ठाकुर उम्र 19 वर्ष बिना बताए घर से कहीं चला गया है। पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर युवक की पता साजी में जुटी हुई थी। इसी दौरान 14 सितंबर को पुलिस को पता चला कि लापता युवक रूपेश की मोटरसाइकिल को उसका एक दोस्त ऋषित सिंह चला रहा है।
पुलिस ने ऋषित सिंग पिता विनित सिंग उम्र 19 वर्ष निवासी मदन मोहन मालवीय वार्ड को थाने में लाकर पूछताछ की। उसने बताया कि गत सितम्बर की रात वह और मृतक रूपेश सिंह सनसिटी के पीछे बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी बीच दोनों में पैसों की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया जिसके बाद तैश में आकर आरोपी ने मृतक रूपेश सिंह का शर्ट से गला घोंट दिया तथा शराब के बॉटल से मृतक के गले में वार करके हत्या कर दिया।
शव व शराब के बॉटल सहित मृतक की शर्ट को घटना स्थल के पास झाड़ियों में छिपा दी जबकि मृतक की मोटर साइकिल एवं मोबाइल को अपने पास रख लिया। युवक द्वारा दोस्त की हत्या कबूल किये जाने पर पुलिस ने आज आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल से रूपेश सिंह का शव, शराब की बोतल, चप्पल, शर्ट बरामद कर मोबाईल तथा मोटर साइकिल जब्त की ली। आरोपी ऋषित सिंग को 302, 201 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।