जगदलपुर

क्या आप भी हुए है साइबर ठगी के शिकार? इस पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, होगी कड़ी कार्रवाई

Cyber Alert: जानकारी के आभाव में पीड़ित अपनी शिकायत नहीं कर पाते हैं। ऐसे में भारत सरकार ने चक्षु पोर्टल लॉन्च किया है।

2 min read
Apr 20, 2024

Cyber Crime: वर्तमान में जिस तरह से डिजिटल सेवाएं बढ़ रही हैं, उसी रतार से ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं भी बढ़ी है। मोबाइल धारक अनचाहे फेक कॉल, मैसेज से ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। हर दिन किसी न किसी के साथ कॉल्स के जरिये तो कभी फेक मैसेज भेजकर तो कभी लोन, नौकरी का झांसा देकर ठगी की जा रही है। कई बार जानकारी के आभाव में पीड़ित अपनी शिकायत नहीं कर पाते हैं। ऐसे में भारत सरकार ने चक्षु पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से फेक फोन कॉल, व्हाट्स एप कॉल और मैसेज के जरिए होने वाली किसी भी तरह की ठगी और फ्रॉड के बारे में शिकायत की जा सकेगी।

धोखाधड़ी से लेकर सेक्सटॉर्शन तक की शिकायत

साइबर एक्सपर्ट दीपक कुमार ने बताया कि दूरसंचार विभाग द्वारा चक्षु पोर्टल लॉन्च की गई है। इस पोर्टल को दूरसंचार विभाग की साइट संचार सारथी के जरिए ही एक्सेस किया जा सकता है। वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित कोई भी ऐसे फोन कॉल और संदेशों से लेकर सेक्सटॉर्शन तक की शिकायत किया जा सकता है। इसके अलावा लोग साइबर और वित्तीय फ्रॉड की शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 और केंद्रीय वेबसाइट पर भी कर सकते हैं। चक्षु पोर्टल पर संदिग्ध फ्रॉड कयुनिकेशन रिपोर्ट प्रणाली दी गई है। जिसके जरिये धोखेबाजों के फोन या व्हाट्सएप कॉल और मैसेज की जानकारी मिल सकती है।

सरकार का चक्षु पोर्टल एक्टिव, शिकायत पर होगा त्वारित समाधान

  • फेक कॉल जिसमें सरकारी अधिकारी अथवा रिश्तेदार बनकर बात करना
  • बैंक, बिजली, गैस, बीमा पॉलिसी आदि केवाईसी से संबंधित फर्जी ग्राहक सेवा हेल्पलाइन
  • ऑनलाइन नौकरी, लॉटरी, उपहार, लोन ऑफर, पेटीएम वॉलेट, नया सिम, गैस कनेक्शन
  • सोशल मीडिया, सेक्सटॉर्शन, ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग
  • एक से अधिक बार कॉल, रोबो कॉल, संदिग्ध लिंक/वेबसाइट
Published on:
20 Apr 2024 01:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर