
जगदलपुर. बस्तर के संभागीय मुख्यालय में गुरूवार की सुबह जब शहर के लोग उठे तो वे सकते में रह गए। गीदम रोड पर एक ऐसा हादसा हुआ जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। पूरी सड़क खून से लाल थी और बिछी हुई थी 16 गायों की लाशें। वैसे तो रोजाना ही इस सड़क पर गायों का जमावड़ा लगा रहता है पर बुधवार की रात इन गायों के लिए काल बन कर आया। किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें बुरी तरह से कुचल दिया था। जिस किसी ने भी सुबह इन मरी पड़ी गायों को देखा वो यह मंजर कभी भुल नहीं सकेगा
15 से 16 गायों को अज्ञात वाहन ने कुचल कर फरार हो गया
मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय जगदलपुर के परपा थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गीदम रोड में गुरूवार सुबह करीब 4.30 बजे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठी करीब 15 से 16 गायों को कुचल कर फरार हो गया है। जब खबर पुलिस को दी गई तो मामले को गंंभीरता से लेते हुए पुलिस और नगरपालिका ने गाय के शवों से को रास्ते से उठाकर पीएम के लिए ले जाया गया।
सड़क थी खुन से लाल
ऐसा माना जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ तब शायद एक झुंड में बैठी रही होंगी तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचलकर फरार हो गया। एक साथ बैठे गायों को कुचलने के बाद सभी गायें तड़पने की वजह से इधर उधर सड़क पर फैल गई।
नगरपालिका ने किया रास्ता साफ
घटना के बाद जैसे ही खबर नगरपालिका को लगी तो फिर नगरपालिका ने तत्परता दिखाकर इन मरी पड़ी गायों को हटाया गयाा। और रास्ते में पड़े खुन को साफ किया तब कहीं जाकर रास्ता सुगम हो पाया है।
राज्य में हो रही गायों की मौंत
पुरे राज्य में हो रही गायों की मौत को लेकर सनसनी है। ज्ञात हो कि दुर्ग जिले में हो रही गायों की मौत को लेकर माहौल बहुत गरमाया हुआ है। और एक मात्र बस्तर ही ऐसा जिला था जहां गायों की मौत को लेकर बात कोई हादसा नही हुआ था। मगर इस हादसे के बाद से बस्तर भी अब घेरे में आ गया है।