जगदलपुर

नक्सलियों और जवानों के मुठभेड़ में निर्दोष आदिवासियों की हो रही मौत, 3 माह में 4 ग्रामिणों ने गंवाई जान, दहशत का माहौल

Naxal Attack In Bastar : बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में बेकसूर आदिवासियों को मारा जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2024, 11:30 AM IST
jagdalpur_naxal.jpg

Naxal Attack In Bastar : बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में बेकसूर आदिवासियों को मारा जा रहा है। कथित मुठभेड़ में आदिवासियों को मारकर उन्हें नक्सली बता दिया जा रहा है। यह आरोप है सर्व आदिवासी समाज का। उन्होंने आदिवासियों पर हो रहे इस हमले के विरोध में शुक्रवार को संभागमुख्यालय पहुंचे और कमिश्नर व आईजी से मुलाकात की। (bastar naxal attack) उनसे कहा कि पिछले तीन महींने चार फर्जी मुठभेड़ में बेकसूर आदिवासियों की हत्या हुई है। यह बेहद खरतनाक है। इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए। संभागायुक्त ने इस मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है।

नहीं चाहिए पुलिस सुरक्षा

CG Naxal Attack : इस दौरान यहां मौजूद राजे के परिवार वाले सरस्वती और फगनू ने कहा कि जिस पुलिस ने राजे पर गोली चलाई वही मेडिकल कॉलेज में उसकी सुरक्षा में तैनात है। (cg naxal attack) उन्होंने आरोप लगाया कि यह उन्हें सुरक्षा देने की नहीं बल्कि डर पैदा करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार सिविल ड्रेस में लोग उनके पास पहुंच रहे हैं और मामले को उजागर न करने की धमकी दे रहे हैं।

Naxal Attack In Bastar : सर्वआदिवासी समाज की रूकमणी कर्मा ने कहा कि बीजापुर के बोड़मा में हुई राजे ओयाम पर हमला पूरी तरह से फर्जी है। (chhattisgarh naxal attack) इस मामले में उन्होंने जिला प्रशासन को 15 का अल्टीमेटम दिया है। (naxal attack) यदि इस बीच मामले की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की जाती है तो समाज के लोग उग्र आंदोलन करेंगे।

Published on: