जगदलपुर

बोलेरो में बैठकर वॉकी-टॉकी से निगरानी, अंदर अकेला चोर करता था हाथ साफ… अंतर्राज्यीय चोरी गैंग की पूरी स्क्रिप्ट उजागर

Crime News: जगदलपुर के विभिन्न इलाकों में सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पकडऩे में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

2 min read
Feb 02, 2026
अंतर्राज्यीय चोरी गैंग की पूरी स्क्रिप्ट उजागर (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Crime News: जगदलपुर के विभिन्न इलाकों में सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि 29 जनवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसिटी निवासी यश मेठानी के सूने मकान में अलमारी तोडक़र लगभग 1.50 लाख रुपये नकद सहित करीब 10 लाख रुपये के आभूषण चोरी किए गए थे।

वहीं थाना बोधघाट क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी से चांदी की गणेश व दुर्गा प्रतिमा तथा 20 हजार रुपये नकद चोरी किए गए थे। इन घटनाओं के संबंध में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों और वारदात के तरीके (मोडस ऑपरेंडी) के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें

Sex Racket का भंडाफोड़… महिलाओं को पैसों का लालच देकर चलाया जा रहा था रैकेट, 3 युवतियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक खंडारा (24 वर्ष), निवासी खरड़, पंजाब, नरेंद्र (50 वर्ष), निवासी भिलाई, जिला दुर्ग; विशाल वाल्मीकि (23 वर्ष), निवासी करनाल, हरियाणा; तथा विक्की कुमार वर्मा (34 वर्ष), निवासी कैंप-02, भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।

आदतन अपराधी निकला गिरोह

पुलिस के अनुसार आरोपी विक्की वर्मा चोरी के मामले में करीब दो माह पूर्व महासमुंद जेल से रिहा हुआ था। इसके बाद वह पंजाब स्थित अपने ससुराल गया और लौटकर अपने परिचित अभिषेक खंडारा के साथ भिलाई पहुंचा। वहीं महासमुंद जेल से रिहा हो चुके विशाल वाल्मीकि से संपर्क कर भिलाई निवासी नरेंद्र ङ्क्षसह के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई। आरोपियों ने एक परिचित से बोलेरो वाहन (क्रमांक सीजी 16 बी 3917) घूमने के बहाने किराए पर लिया और सूने मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

ऐसे देते थे चोरी को अंजाम

आरोपी सूने मकानों की पहले रेकी करते थे और फिर वॉकी-टॉकी का उपयोग कर चोरी करते थे। दो आरोपी कुछ दूरी पर वाहन में बैठकर निगरानी करते थे, जबकि एक आरोपी मकान के भीतर प्रवेश करता था। बाहर खड़ा एक अन्य आरोपी वॉकी-टॉकी के माध्यम से निगरानी करता था। वारदात के बाद आरोपी विशाखापट्टनम की ओर फरार हो गए थे।

चोरी की सामग्री बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र, चेन, लॉकेट, अंगूठियां, चांदी की पायल, गणेश व दुर्गा प्रतिमा, 70 हजार रुपये नकद, बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 16 बी 3917 तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published on:
02 Feb 2026 01:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर