जगदलपुर

2021 बैच के IPS उदित पुष्कर को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

IPS Udit Pushkar heart attack: आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताज में भर्ती कराया गया। यहां बॉडी चेकअप के बाद डॉक्टरों की सलाह तुरंत रायपुर रेफर किया गया है..
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Mar 2024, 2:57 PM IST
ips_heart_attack_1.jpg

IPS Udit Pushkar heart attack: छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस उदित पुष्कर को हार्ट अटैक आया है। जिम करते वक्त उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताज में भर्ती कराया गया। यहां बॉडी चेकअप के बाद डॉक्टरों की सलाह तुरंत रायपुर रेफर किया गया है। बता दें कि आईपीएस उदित पुष्कर 2021 बैच के आईपीएस अफसर है। वर्तमान में वे जगदलपुर के सीएसपी है।

नहीं हुई शादी

जानकारी के अनुसार आईपीएस उदित पुष्कर की शादी नहीं हुई है। वे जगदलपुर के पुलिस ऑफिसर मैस में अकेले रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम जिम में कसरत करने के बाद वे अस्वस्थ्य महसूस कर रहे थे। रात 11 बजे स्टाफ को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाकर हेल्थ की जांच की।

डॉक्टरों की सलाह पर हॉस्पिटल में हुए भर्ती
इधर सूचना मिलते ही एसपी शलभ सिन्हा और आईजी पी सुंदर राज भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां ईसीजी समेत अन्य जांच में सब कुछ नार्मल पाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि हैवी वर्क आउट के चलते ऐसी स्थिति बनी। वहीं सुरक्षा के तहत रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

Published on: