जगदलपुर

Jagdalpur Fire News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, कार और बाइक जलकर हुई खाक, लोग बोले – भागो-भागो

Jagdalpur Fire News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के मेन रोड स्थित एक कपड़ा दुकान में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई।
2 min read
May 30, 2024
Feature image

Jagdalpur Fire News:छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के मेन रोड स्थित एक कपड़ा दुकान में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। घंटेभर में आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखे लाखों रुपए के कपड़े व अन्य सामान जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर तीन घंटे बाद काबू पाया। आग (Fire Accident) लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

सुबह जब 7.30 बजे दुकान के अंदर से धुआं उठने लगा तो लोगों ने दुकान के मालिक चंद्रेश गांधी और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। शहर में उपलब्ध फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों के अलावा नगरनार एनएमडीसी प्लांट से भी गाडिय़ां मंगवाई गईं। मौके (Jagdalpur Fire News) पर बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. और एसपी शलभ सिन्हा समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। शाम को विधायक किरण देव भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Jagdalpur Fire News: दुकान संचालिका आग देखकर हुई बेहोश, स्कूटी जल गई

दुकान से निकल रही आग की लपटों की चपेट में आकर दुकान के करीब रखी एक कार आधी जल गई। बताया जा रहा है कि दुकान की संचालिका आग देखकर बेहोश हो गईं। इस वजह से स्कूटी सडक़ पर ही गिर गई और उसे आग ने चपेट में ले लिया।

पहले भी लग चुकी आग

CG Fire Accident: एडिशनल एसपी ने कहा कि दुकान में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। हालांकि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है। फिलहाल पूरी तरह से जांच के बाद ही यह पता लग पाएगा कि आखिर आग कैसे लगी। वही जानकारी मिली है कि इससे (Fire In Jagdalpur) पहले भी इसी शॉप में आग लग चुकी है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

FIRE IN JAGDALPUR: करीब 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि, दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं मौके पर बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. , SP शलभ सिन्हा समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं।

Updated on:
30 May 2024 08:40 am
Published on:
30 May 2024 08:40 am