जगदलपुर

Jagdalpur News: सड़क पर मक्का सुखाने से बढ़ी दुर्घटना की आशंका, बीते वर्ष 3 लोगों की हुई थी मौत

CG News: किसानों के लिए मक्का सुखाने की उचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण सड़क का उपयोग करना मजबूरी बनी हुई है। इस कारण व्यस्त सड़कों पर लोड और तेज परिचालन से दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2024, 1:44 PM IST
Jagdalpur News

Jagdalpur News: इन दिनों बस्तर के सड़कों में मक्का सुखाने के नाम पर आधे सड़क पर अतिक्रमण करना आम है। जगह की कमी और सहूलियत के चलते किसान अपने फसल को सड़क पर ही सूखने के लिए डाल देते हैं। ऐसे में सड़क के संकरी हो जाने से आने जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई बार सड़क दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं।

बीते वर्ष सड़क हादसे के बाद प्रशासन ने सड़कों में फसलों को सुखाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस वर्ष फिर से किसान सड़कों पर मक्का सूखाने लगे हैं जिससे सड़कों में अवरोध पैदा हो गया है।

तीन लोगों की हुई थी मौत

बीते वर्ष करपावंड और बकावंड थाना क्षेत्र में सड़कों पर मक्का सूखाने के चलते सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद प्रशासन ने सड़कों पर फसल नहीं सूखाने का दिशा निर्देश जारी किया था। इस वर्ष किसान हर बार की तरह फिर से सड़कों पर बेरोकटोक फसलों को सूखाने में लगे हैं। इससे यही लग रहा है कि प्रशासन को सड़क किनारे सूखाए जा रहे फसलों से सड़क दुर्घटना होने का इंतजार है जिसके बाद ही इस पर रोक लगने का इंतजाम किया जाएगा।

Updated on:
15 Nov 2024, 1:44 PM IST
Published on: