CG Road Accident: जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि ओडि़सा के रहने वाले परिवार के लोग जगदलपुर अपने रिश्तेदार के घर नयामुण्डा आये हुए थे, वहां से वापसी जाने के दौरान आमागुड़ा चौक के पास बस्तर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में जहां पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वही बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।