जगदलपुर

UP पहुंचने से पहले पकड़ाया करोड़ों का गांजा, जगदलपुर पुलिस के हाथ आया एक आरोपी, खोले बड़े राज

Jagdalpur Crime News: जगदलपुर पुलिस ने मौके से कुल 214.300 किलोग्राम गांजा (105 पैकेट) बरामद किया है, जिसे 9 प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा गया था…
2 min read
jagdalpur police news
नगरनार पुलिस ने 1 करोड़ रुपए से अधिक का गांजा किया बरामद ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Crime News: बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगरनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 1 करोड़ 7 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से कुल 214.300 किलोग्राम गांजा (105 पैकेट) बरामद किया है, जिसे 9 प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा गया था। इसके अलावा महिंद्रा बोलेरो पिकअप, मोबाइल, नगदी 700 भी जप्त किया गया।

Jagdalpur crime news: बारिश और अंधेरा का फायदा उठाकर एक फरार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद पिकअप वाहन में दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर थाना नगरनार पुलिस टीम ने धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोका गया, लेकिन बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी जंगल की ओर भागने में सफल रहा। मौके पर पकड़े गए चालक से पूछताछ में तस्करी की पुष्टि हुई।

गोरखपुर के दो आरोपी

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक यूपी -52-टी-2094) को भी जब्त किया है। आरोपी यह गांजा उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी का नाम विजय पांडेय (34 वर्ष), पिता स्व. योगेन्द्र नारायण पांडेय, निवासी राजेंद्र नगर पश्चिम, थाना गोरखनाथ, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) बताया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी सोनू यादव, निवासी बरगदमा, थाना गोरखनाथ, मौके से फरार हो गया।

700 रुपये नकद भी जब्त किए

वाहन की तलाशी में नौ प्लास्टिक बोरियों में रखे 105 पैकेटों से कुल 214.300 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप, एक सैमसंग मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। फरार आरोपित की तलाश जारी है।

Updated on:
06 Jul 2026 02:30 pm
Published on:
06 Jul 2026 02:30 pm