मोटरसाकिल पर निकले थे घुमने, तेज रफ्तार ट्रक ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार

मोटरसाइकिल पर अपने गृहग्राम कोण्डागांव से नलपावण्ड जा रहे परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। इस हादसे ने पूरे परिवार को ही उजाड़ कर रख दिया।

less than 1 minute read
Sep 07, 2016
road accident
जगदलपुर.
मोटरसाइकिल पर अपने गृहग्राम कोण्डागांव से नलपावण्ड जा रहे परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। इस हादसे ने पूरे परिवार को ही उजाड़ कर रख दिया।


नलपावण्ड निवासी सत्यजीत मण्डल (36) परिवार के साथ गृहग्राम कोण्डागांव गए हुए थे। सात सितंबर की सुबह पत्नी खेतीबाई (38)और बेटे सूरज(7) के साथ वापस नलपावण्ड आ रहे थे। रास्ते में भानपुरी अस्पताल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी।


इस हादसे में खेतीबाई के सीने और पैर में चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। सत्यजीत मण्डल और सूरज को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां वे जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। ट्रक का पीछा कर लोगों ने पकडऩे की कोशिश की तो ड्रायवर जंगल में ट्रक खड़ा कर फरार हो गया।

Published on:
07 Sept 2016 12:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर