4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी…सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा कराएगा IRCTC, 27 को रवाना होगी ट्रेन

IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए पहले आओ, पहले पाओ की सुविधा देते हुए सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराने के लिए भारत गौरव ट्रेन चलाने जा रहा है। इसमें एसी और स्लीपर दोनों कोचों की सुविधा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराएगी

IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए यात्रियों के लिए सात ज्योतिर्लिंग यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। IRCTC ने 27 अप्रैल से 8 मई तक गोरखपुर रेलवे स्टेशन से उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिर यात्रा का संचालन करेगा।

ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा, ट्रेन में 751 सीटें उपलब्ध

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन में कुल 751 सीटें उपलब्ध हैं जिसमें एसी टू की 49, थर्ड एसी में 210 और स्लीपर 492 सीट उपलब्ध हैं। इस ट्रेन में यात्री गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर सवार हो सकते हैं। यात्रियों को नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन कराने के साथ ही एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी पैकेज की बुकिंग

अजीत सिन्हा ने बताया कि इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर पैकेज का किराया 23500/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का किराया 22160 रुपये है। (स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार)स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का किराया 40000 /- प्रति व्यक्ति जबकि कम्फर्ट श्रेणी (2 एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का किराया 53260 प्रति व्यक्ति निर्धारित है। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।