2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशोर की दिलेरी, जान पर बन आई… नदी में डूबती बच्ची को सुरक्षित निकाल, खुद गहरे पानी में समाया

गोरखपुर में बुधवार का दिन काफी मनहूस रहा, अभी चार किशोरों की तलाश में NDRF रात भर तलाशी के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली, वहीं शहर के राजघाट थानाक्षेत्र में भी डूबे किशोर का अबतक कोई पता न चला।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, नदी की धार में डूबा किशोर

गोरखपुर में राजघाट इलाके के तकिया घाट पर बुधवार दोपहर करीब 4 बजे एक दिलेर किशोर ने नदी की तेज धार में फंसी बच्ची को डूबते देख खुद नदी में कूदकर उसे सुरक्षित निकाला, लेकिन दुर्भाग्य से उसी बीच उसका पैर गहरे पानी में फिसलने से वह डूब गया और गहरे पानी में विलीन हो गया। किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और गोताखोरों की कई टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी अभी तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका है।

बच्ची को डूबते देख नदी में कूदा विवेक, सुरक्षित निकाल खुद विलीन हुआ

जानकारी के मुताबिक बसंतपुर खास के रहने वाले विवेक बुधवार को अपने एक दोस्त के साथ तकिया घाट गया था। उसी दौरान गांव की एक लड़की अचानक नदी में कूद गई। उसे देख विवेक ने बिना कुछ सोचे समझे नदी में छलांग लगा दी। काफी कोशिश के बाद उसने लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन खुद गहरे पानी में फंस गया और डूबने लगा।

उसे डूबता देख उसका दोस्त घबरा गया और मौके से भाग गया। उसने इस बारे में किसी को तुरंत जानकारी नहीं दी। देर शाम उसने अपने घरवालों को पूरी बात बताई, जिसके बाद यह सूचना विवेक के परिवार तक पहुंची। खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजन तुरंत घाट की ओर दौड़े।

परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नदी में तलाशा, सूचना पर पहुंची NDRF

जैसे ही विवेक के डूबने की जानकारी मिली उसके परिजन और गांव के लोग काफी संख्या में तकिया घाट पहुंचे। सभी ने मिलकर देर रात तक नदी किनारे और आसपास के इलाके में तलाश की, लेकिन विवेक का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण खोजबीन में काफी दिक्कत आई।इसके बाद घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई।

गुरुवार सुबह सूचना मिलते जो SDRF की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ मिलकर नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसके अलावा प्रशिक्षित गोताखोरों को भी लगाया गया है, टीम लगातार अलग-अलग स्थानों पर खोजबीन कर रही है, लेकिन किशोर का कहां पता नहीं चल रहा है।

किशोर के न मिलने से परिजनों में छाया मातम, गांव में सन्नाटा

घटना के बाद से तकिया घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगी हुई है। हर कोई विवेक के बारे में जानने को बेचैन है। विवेक के लापता होने की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पिता विजेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। मां शिल्पी और अन्य परिजन सदमे में हैं। परिवार के लोग बार-बार यही कह रहे हैं कि उसने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। अनहोनी की आशंका से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, विवेक कक्षा पांच में पड़ता है और उसके दो छोटे भाई भी हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी गौतम गुप्ता ने बताया कि NDRF- SDRF, पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार किशोर की तलाश में लगी हुई है।