
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, बिलखते परिजन
गोरखपुर के विकासखंड खोराबार, तहसील सदर के ग्राम मिर्जापुर के समीप चार बच्चों के डूबने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11वीं वाहिनी NDRF की टीम को आवश्यक संसाधनों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर तैनात कर दिया, NDRF द्वारा लापता बच्चों की तलाश लगातार जारी है।
तहसील प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता बच्चों में बीरू उर्फ अमन राजभर (15 वर्ष) पुत्र रामसमुझ, अनिकेत यादव (13 वर्ष) पुत्र सत्येंद्र यादव निवासी रानीडीहा थाना कैंट, विवेक निषाद (15 वर्ष) पुत्र सतीश निषाद निवासी मालवीय नगर थाना कैंट तथा गगन पासवान (15 वर्ष) पुत्र संतदेव निवासी जंगल सिकरी थाना खोराबार शामिल हैं।
शाम करीब 6 बजे उपजिलाधिकारी सदर दीपक गुप्ता द्वारा इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को घटना की सूचना देते हुए तत्काल राहत टीम की मांग की गई। इसके बाद आपदा विभाग ने आरआरसी 11वीं वाहिनी NDRF चारगांवा तथा वाराणसी मुख्यालय से संपर्क स्थापित कर टीम की उपलब्धता सुनिश्चित कराई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दीपक मीणा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Published on:
01 Apr 2026 10:37 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
